Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पढ़ाई शुरू करते ही क्यों आने लगती है जम्हाई? किताब देखने का भी नहीं करता मन, चौंका देंगे 7 बड़े कारण

पढ़ाई शुरू करते ही क्यों आने लगती है जम्हाई? किताब देखने का भी नहीं करता मन, चौंका देंगे 7 बड़े कारण

Why yawn during study: अक्सर देखा होगा कि, जब भी हम पढ़ने के लिए किताब खोलते हैं वैसे ही दुनियाभर की नींद सवार हो जाती है. शुरुआत लंबी-लंबी जम्हाई के साथ होती है. फिर धीरे-धीरे आंखें भर आती हैं और आंसू ढरकने लगते हैं. दरअसल, जब हम किताब खोलते हैं, तो दिमाग तुरंत फोकस और समझने की प्रक्रिया में लग जाता है, जिससे उस पर अचानक दबाव बढ़ता है. यही कारण है कि कुछ ही देर में सुस्ती और जम्हाई महसूस होने लगती है. आमतौर पर लोग इसे आलस कह देते हैं. असल में, यह सिर्फ आलस नहीं होता, इसके पीछे शरीर और दिमाग से जुड़े कुछ खास कारण होते हैं. अब सवाल है कि आखिर पढ़ाई शुरू करते ही जम्हाई क्यों आने लगती है? पढ़ाई से नींद क्यों आती है? आइए जानते हैं इसके पीछे के खास कारण-

Last Updated: March 31, 2026 | 7:00 PM IST
tired eyes - Photo Gallery
1/8

आंखों की थकान

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब हम लंबे समय तक किताब या स्क्रीन पर नजर टिकाए रखते हैं, तो आंखों की मांसपेशियां थकने लगती हैं. लगातार फोकस करने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, और फिर दिमाग आराम का सिग्नल भेजता है. यही कारण है कि पढ़ाई के दौरान आंखें भारी होने लगती हैं और जम्हाई आने लगती है.

hard mental work - Photo Gallery
2/8

दिमाग की ज्यादा मेहनत

पढ़ाई कोई आसान काम नहीं है. इसमें दिमाग को नई जानकारी समझनी, उसे प्रोसेस करना और याद रखना पड़ता है. जब यह प्रक्रिया लंबे समय तक चलती है, तो दिमाग थक जाता है. ऐसे में शरीर खुद को रिलैक्स करने के लिए नींद की ओर झुकने लगता है.

hard subject - Photo Gallery
3/8

मुश्किल विषय बढ़ाता सुस्ती

अगर पढ़ाई का विषय कठिन हो या समझ में न आ रहा हो, तो दिमाग पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. कई बार दिमाग इस दबाव से बचने के लिए खुद को 'शटडाउन मोड' में डाल देता है, जो नींद के रूप में नजर आता है.

unhealthy sleep - Photo Gallery
4/8

नींद की कमी होना

जो लोग 7–8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते, उनके शरीर में थकान जमा होती रहती है. जैसे ही वे शांत माहौल में बैठते हैं, शरीर उसे आराम का मौका समझकर तुरंत नींद की ओर चला जाता है. परीक्षा के समय यह समस्या और ज्यादा देखने को मिलती है.

unhealthy diet - Photo Gallery
5/8

अनहेल्दी खानपान

खाना खाने के बाद शरीर का फोकस पाचन प्रक्रिया पर चला जाता है. इस दौरान खून का प्रवाह पेट की ओर बढ़ जाता है और दिमाग थोड़ा धीमा पड़ जाता है. इसलिए भोजन के तुरंत बाद पढ़ाई करने से नींद जल्दी घेर लेती है.

unhealthy lifestyle - Photo Gallery
6/8

खराब दिनचर्या

अगर आप बिस्तर पर लेटकर, तकिया लगाकर या कम रोशनी में पढ़ते हैं, तो शरीर उस माहौल को आराम और नींद से जोड़ लेता है. नतीजा—पढ़ाई शुरू करते ही नींद हावी हो जाती है. सही पोश्चर, टेबल-चेयर और अच्छी रोशनी बहुत जरूरी है.

boaring study - Photo Gallery
7/8

पढ़ाई में दिलचस्पी की कमी

पढ़ने से पहले जम्हाई का एक बड़ा कारण, नींद में कमी भी हो सकती है. बता दें कि, जब पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो दिमाग खुद ही ध्यान भटकाने लगता है. यह ऊब धीरे-धीरे सुस्ती में बदलती है और फिर नींद आने लगती है.

study tips - Photo Gallery
8/8

जम्हाई ने निजात पाने के उपाय

पढ़ते समय नींद आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक संकेत है कि आपकी आदतों में सुधार की जरूरत है. अच्छी नींद लें, सही समय पर पढ़ाई करें, बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें और हल्का भोजन करें. साथ ही पढ़ाई के लिए सही माहौल तैयार करें. इन आसान बदलावों से पढ़ाई ज्यादा असरदार और दिलचस्प बन सकती है.

More News