Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Top 10 Flop Bollywood Movies of 2025: साल 2025 की वो 10 फिल्में, जो हुई बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लोप, मेकर्स हुआ बड़ा घाटा

Top 10 Flop Bollywood Movies of 2025: साल 2025 की वो 10 फिल्में, जो हुई बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लोप, मेकर्स हुआ बड़ा घाटा

Top 10 Flop Bollywood Movies of 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 बेहद उतार चढ़ाव भर रहा, इस साल कई फिल्मों ने जनमकर शोर मचाया और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. लेकिन इस साल कई फिल्में ऐसी भी रही , जिन्होंने शोर तो मचाया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्सी निकली और बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी वजह से मेकर्स को भारी घाटा हुआ और उन्हें खून के आँसू रोने पड़े. आइये जानते हैं 2025 की 10 फ्लॉप फिल्मों के बारे में

Last Updated: December 29, 2025 | 9:34 PM IST
Mere Husband Ki Biwi - Photo Gallery
1/10

मेरे हस्बैंड की बीवी

21 फरवरी को रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी लोगों को खास पसंद नहीं आई. फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह का लव ट्रायंगल दिखाया, जो लोगों को बोरिंग लगा. 40 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 11.80 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई.

Game Changer - Photo Gallery
2/10

गेम चेंजर

10 जनवरी को रिलीज हुई एक्टर राम चरण की गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह फ्लोप हुई. 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 195.80 करोड़ रुपये तक का ही कलेक्शन कर सकी. फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में थी

Emergency - Photo Gallery
3/10

इमरजेंसी

17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इंदिरा गांधी की बायोपिक थी, जिसे 50 करोड़ के बजट में बनाया गया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर फुंस हो गई.

The Bengal Files - Photo Gallery
4/10

द बंगाल फाइल्स

5 सितंबर को रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स ' इस साल काफी विवादों में रही. लेकिन थिएटर्स पर इसका कोई जांदू नहीं चला. 30 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने सिर्फ 24.40 करोड़ का कलेक्शन किया.

Sikandar - Photo Gallery
5/10

सिकंदर

30 मार्च को ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर बुरी तरह से थिएटर पर पिटी. फिल्म सिकंदर का बजट 200 करोड़ था, लेकिन इसने 182.70 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जो काफी खराब था.

Metro In Dino - Photo Gallery
6/10

मेट्रो इन दिनों

4 जुलाई को रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म “मेट्रो इन दिनों” बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह फ्लोप हुई. फिल्म “मेट्रो इन दिनों” का बजट 47 करोड़ था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 68.29 करोड़ का कलेक्शन कर पाई.

Son of Sardaar 2 - Photo Gallery
7/10

सन ऑफ सरदार 2

1 अगस्त को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बहुत बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है. इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था, लेकिन फिल्म सिर्फ 65.80 करोड़ कलेक्शन कर सकी

Deva - Photo Gallery
8/10

देवा Deva

शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रही थी लेकिन फिल्मो लोगों को बोरिंग लगी और फ्लोप हो गई. इस फिल्म का बजट 55 करोड़ था. लेकिन फिल्म 58 करोड़ रुपये ही कमाई कर पाई

War 2 - Photo Gallery
9/10

वॉर 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 ने साल 2025 में काफी सुर्खियां बटोरी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 360 करोड़ रुपये का ही कलेक्श किया

Azaad - Photo Gallery
10/10

आजाद

अमान देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद भी लोगों को इस साल कुथछ खास पसंद नहीं आई. इस फइल्म को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 8 करोड़ रुपये ही कमाई पाई और बुरी तरह से पिट गई