Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्रिस गेल के तूफान से लेकर युवराज सिंह की आतिशबाजी… T20 वर्ल्ड कप इतिहास के अटूट रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

क्रिस गेल के तूफान से लेकर युवराज सिंह की आतिशबाजी… T20 वर्ल्ड कप इतिहास के अटूट रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

T20 World Cup Records: अक्सर जब भी टी20 वर्ल्ड कप बड़े रिकॉर्ड्स की बात आती है, तो हर क्रिकेट फैंस को युवराज सिंह का 1 ओवर में 6 छक्के लगाने का पल याद आता है. भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड के 1 ही ओवर में 6 छक्के जड़ दिए थे. इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन माना जाता है. हालांकि टी20 विश्व कप के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिन्हें तोड़ना बहुत ज्यादा मुश्किल है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में…

Last Updated: February 2, 2026 | 9:05 PM IST
sri lanka vs kenya - Photo Gallery
1/8

श्रीलंका की 172 रनों की जीत

ICC टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में ही कई ऐसे रिकॉर्ड बने थे, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है. इनमें श्रीलंका की केन्या के खिलाफ 172 रनों की जीत भी शामिल है. टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने केन्या को 172 रनों से हराया था, जो विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में केन्या की टीम 88 रनों पर ही ढेर हो गई थी.

Yuvraj Singh 6 Sixes - Photo Gallery
2/8

युवराज सिंह की सबसे तेज फिफ्टी

युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इसी के साथ युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया था, जो टी20 विश्व कप के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है.

Lockie Ferguson 4 Maiden Overs - Photo Gallery
3/8

लोकी फर्ग्युसन के 4 मेडन ओवर

साल 2024 टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन ने बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. कीवी गेंदबाज ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 4 मेडन ओवर डाले थे. इस स्पेल में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे.

Pat Cummins 2 hat trick in t20 world cup - Photo Gallery
4/8

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में 2 हैट्रिक लिए हैं. कमिंस ने साल 2024 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था.

T20 world cup 2024 - Photo Gallery
5/8

बिना कोई मैच गंवाए चैंपियन बनना

भारतीय टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम है, जिसने टी20 विश्व कप में बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी उठाई थी. भारत ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सभी मैच जीतकर खिताब हासिल किया था.

Brendon Mccullum Highest Score - Photo Gallery
6/8

सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2012 के टी20 विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों पर 123 रनों की पारी खेली थी.

Chris Gayle Fastest Century - Photo Gallery
7/8

सबसे तेज शतक

वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है. क्रिस गेल ने साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों पर शतक लगा दिया था. इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 2 शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं.

T20 World Cup 2026 - Photo Gallery
8/8

7 फरवरी से शुरू हो रहा टी20 वर्ल्ड कप

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. इस विश्व की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.

More News