Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पिता के किए पर शर्मिंदा हुए युवराज सिंह! धोनी और कपिल देव से सरेआम मांगी माफी, पढ़िए युवी ने क्या कहा?

पिता के किए पर शर्मिंदा हुए युवराज सिंह! धोनी और कपिल देव से सरेआम मांगी माफी, पढ़िए युवी ने क्या कहा?

Yuvraj Singh Apology: पिता की वर्षों पुरानी कड़वाहट पर बेटे ने बड़प्पन दिखाया है. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने आखिरकार अपने पिता योगराज सिंह के विवादित बयानों पर चुप्पी तोड़ी है. धोनी और कपिल देव के खिलाफ पिता की तीखी बयानबाजी पर शर्मिंदगी जताते हुए युवी ने सरेआम माफी मांगी है, जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया.

Last Updated: April 2, 2026 | 11:11 PM IST
Yuvraj Singh Apologizes - Photo Gallery
1/8

युवराज सिंह ने मांगी माफी

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एमएस धोनी और कपिल देव से माफी मांगी है. यह माफी उन्होंने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा दोनों कप्तानों के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणियों के लिए मांगी है.

yuvraj always distanced himself from his father's statement - Photo Gallery
2/8

पिता के बयानों से हमेशा बनाई दूरी

योगराज सिंह पिछले कई सालों से अपने तीखे बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. युवराज अक्सर इन विवादों से खुद को दूर रखते थे और कभी प्रतिक्रिया नहीं देते थे, लेकिन इस बार उन्होंने चुप्पी तोड़ना जरूरी समझा.

Major Revelation in 'Sports Tak' Video - Photo Gallery
3/8

'स्पोर्ट्स तक' के वीडियो में बड़ा खुलासा

'स्पोर्ट्स तक' द्वारा जारी एक हालिया टीज़र वीडियो में युवराज ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ तौर पर कहा, 'मैं कपिल देव और एमएस धोनी से (पिता की बातों के लिए) माफी मांगना चाहता हूं.'

Yograj Levels Serious Allegation Against Kapil Dev - Photo Gallery
4/8

कपिल देव पर योगराज का गंभीर आरोप

पिछले साल एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि 1980 के दशक में उन्हें टीम से बाहर निकलवाने में कपिल देव का हाथ था और वह आज भी यह टीस मन में रखते हैं.

Claim of arriving home with a gun - Photo Gallery
5/8

बंदूक लेकर घर पहुँचने का दावा

विवाद तब और बढ़ गया था जब योगराज ने यह तक कह दिया था कि वह एक बार कपिल देव से बदला लेने के लिए उनके घर बंदूक लेकर पहुँच गए थे. उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में काफी खलबली मचा दी थी.

The Truth About Dhoni and Yuvi's Relationship - Photo Gallery
6/8

धोनी और युवी के रिश्तों का सच

अक्सर कहा जाता रहा है कि एमएस धोनी की वजह से युवराज का करियर खत्म हुआ, लेकिन पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने हाल ही में स्पष्ट किया कि धोनी ने कभी युवी को ड्रॉप करने की मांग नहीं की थी. यह फैसला पूरी तरह चयनकर्ताओं का था.

Dhoni helped with the retirement - Photo Gallery
7/8

धोनी ने दी थी रिटायरमेंट में मदद

खुद युवराज ने भी खुलासा किया था कि 2017 में धोनी ने उन्हें स्पष्ट बता दिया था कि चयनकर्ता अब उन्हें भविष्य की योजनाओं में नहीं देख रहे हैं. धोनी की इसी ईमानदारी की वजह से युवी 2019 में संन्यास का कड़ा फैसला ले पाए थे.

There will also be discussions regarding new players - Photo Gallery
8/8

नए खिलाड़ियों पर भी होगी बात

जल्द ही आने वाले इस पूरे इंटरव्यू में युवराज न सिर्फ इन विवादों पर बात करेंगे, बल्कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों पर भी अपनी राय रखेंगे.

More News