Zayn Marie Khan: क्या आमिर खान की भतीजी जायन मारी खान की टूटेगी शादी? तलाक की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी!
Aamir Khan’s niece zayn marie khan: आमिर खान की भतीजी और एक्ट्रेस जायन मारी खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि शादी के तीन साल बाद वह पति आकाश मोहीम से तलाक लेने वाली हैं. हालांकि इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए जायन ने इसे अपना बेहद व्यक्तिगत मामला बताया है.
सुर्खियों में जायन मारी खान की पर्सनल लाइफ
आमिर खान की भतीजी और एक्ट्रेस जायन मारी खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ अनबन चल रही है.
पति से तलाक की खबरें
सूत्रों के हवाले से खबर है कि जायन मारी खान अपने पति आकाश मोहीम से तलाक लेने वाली हैं. बताया जा रहा है कि दोनों अब साथ नहीं रहते हैं.
शादी और अलगाव
जायन और आकाश ने साल 2021 में शादी की थी. शादी के महज कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच खटपट की खबरें आने से फैंस काफी हैरान हैं.
एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन
तलाक की खबरों पर जायन ने चुप्पी तोड़ी है. जब उनसे शादी में आ रही दिक्कतों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर खुलकर बात करने के बजाय इसे निजी मामला बताया.
जायन की मीडिया से अपील
तलाक की खबरों पर जायन ने चुप्पी तोड़ी है. जब उनसे शादी में आ रही दिक्कतों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर खुलकर बात करने के बजाय इसे निजी मामला बताया.
फिल्मी खानदान और बैकग्राउंड
जायन मशहूर फिल्ममेकर मंसूर खान की बेटी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी और वे पिछले कई सालों से ग्लैमर इंडस्ट्री में सक्रिय हैं.
एक्टिंग करियर और वर्कफ्रंट
जायन 'मिसेज सीरियल किलर' और 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' जैसी फिल्मों के अलावा 'मेड इन हेवन 2' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. जल्द ही वह अदिवी शेष के साथ फिल्म 'डकैत' से अपना तेलुगू डेब्यू भी करेंगी.
स्टारडम के लिए लंबा संघर्ष
फिल्मी परिवार से होने के बावजूद जायन को अभी तक बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई है. सालों बाद भी उनका स्ट्रगल जारी है, हालांकि सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स की वजह से वह काफी पॉपुलर हैं.