Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • टीम इंडिया सावधान! जिम्बाब्वे के ये 5 ‘सिकंदर’ चेन्नई में खड़ी करेंगे मुसीबत, एक खिलाड़ी का 180 का एवरेज

टीम इंडिया सावधान! जिम्बाब्वे के ये 5 ‘सिकंदर’ चेन्नई में खड़ी करेंगे मुसीबत, एक खिलाड़ी का 180 का एवरेज

India vs Zimbabwe: भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलने वाली है. इस मुकाबले में हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. इस मैच में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया पूरी तैयारियों के साथ उतरेगी. भारत के सामने सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम होगी. भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को हल्के में नहीं ले सकती है. जिम्बाब्वे ने बिना एक भी मैच गंवाए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया था. सिकंदर रजा की टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था. हालांकि सुपर-8 के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम घायल शेर की तरह भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि जिम्बाब्वे के कौन से खिलाड़ी टीम इंडिया को परेशान कर सकते हैं.

Last Updated: February 26, 2026 | 3:04 PM IST
Blessing Muzarabani - Photo Gallery
1/7

ब्लेसिंग मुजरबानी

जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. मुजरबानी ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 4 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 7.06 की रही है. ब्लेसिंग मुजरबानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. मुजरबानी इस टूर्नामेंट में लगातार सटीक लेंथ पर गेंदबाजी करते दिखाई दिए हैं. इसके अलावा उनकी हाइट भी 6 फीट 8 इंच है, जिससे उन्हें अच्छा बाउंस मिलता है.

Brian Bennett - Photo Gallery
2/7

ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज ब्रायन बेनेट इस टूर्नामेंट में शानदार लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. ग्रुप स्टेज में वह हर मैच में नॉटआउट रहे थे. हालांकि सुपर-8 के पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रायन बेनेट ने अपना विकेट गंवाया. इससे पहले कोई भी गेंदबाज इस टूर्नामेंट में उन्हें आउट नहीं कर पाया था. ब्रायन बेनेट ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 124.13 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत भी 180 का रहा है.

Sikandar Raza - Photo Gallery
3/7

सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर और कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम इंडिया का सावधान रहना होगा. सिकंदर रजा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से बड़ा असर पैदा कर सकते हैं. ग्रुप स्टेज में रजा ने श्रीलंका के खिलाफ 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया को परेशान कर सकते हैं.

Brad Evans - Photo Gallery
4/7

ब्रैड इवांस

28 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने मौजूदा टी20 विश्व कप में किफायती गेंदबाजी की है. ब्रैड इवांस ने इस टूर्नामेंट में 4 मैचों में 8.51 की इकॉनमी से 9 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में ब्लेसिंग मुजरबानी का बखूबी साथ निभाया है. इसके अलावा ब्रैड इवांस लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. सुपर-8 में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली थी, लेकिन उनकी टीम हार गई थी.

Richard Ngarava - Photo Gallery
5/7

रिचर्ज नगरवा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरवा ने भी अभी तक इस टूर्नामेंट में जबरदस्त गेंदबाजी की है. रिचर्ड नगरवा ने अभी तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं, जिसमें 8 की इकॉनमी से 5 विकेट चटकाए हैं. बाएं हाथ के एंगल के साथ वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

IND vs ZIM Match - Photo Gallery
6/7

26 फरवरी को होगी भिड़ंत

जिम्बाब्वे की टीम गुरुवार (26 फरवरी) को भारतीय टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.

India vs Zimbabwe - Photo Gallery
7/7

भारत के लिए अहम मुकाबला

भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला मैच सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराना चाहेगी, जिससे सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हो जाएगी.

More News