इंडिया न्यूज़ : लोक सभा चुनाव होने में अभी एक साल का समय है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अभी से मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव रायबरेली के दौरे पर पहुंचे। यहां वो कांग्रेस के गढ़ में बीएसपी के वोटों पर अपनी नजर डाली तो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश ने कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। ये पहला ऐसा मौका है जब सपा प्रमुख ने कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया हो।ऐसे में जानकारों का कहना है कि सपा ने दलित वोटों को साधने का प्रयास किया है।
बात दें, पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज रायबरेली के दौरे पर पहुंचे । यहां उन्होंने जनपद के कुचाहार में उन्होंने कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। कांशीराम की प्रतिमा के अनावरण के साथ उन्होंने कहा कि सपा ने बहुजन समाज के लिए काफी काम किया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस समाज के लोगों को सपा का धन्यवाद करना चाहिए कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। दरअसल रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। ऐसे में सपा प्रमुख यहां पर गए हैं। लाजमी है कि वो इस गढ़ में फतह करने की रणनीति बना रहें है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 3, 2023
मालूम हो, समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कभी इससे पहले काशीराम की प्रतिमा का अनावरण नहीं किया था। यही कारण है कि राजनीतिक सलाहाकार मान रहें है कि सपा अब दलित वोटों पर निशाना साधने और उसको अपने ओर करने में लगी है।वहीं ऐसा माना जाता है कि दलित बहुजन समाज पार्टी के वोटर हैं। ऐसे में मायावती के लिए ये कड़ा झटका हो सकता है। वहीं अभी इस मामले पर बीएसपी प्रमुख मायावती का कोई बयान सामने नहीं आया है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.