होम / राहुल के आमंत्रण पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा-यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं

राहुल के आमंत्रण पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा-यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 2, 2023, 5:47 pm IST

 

इंडिया न्यूज़: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मिले आमंत्रण पत्र के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। अखिलेश यादव ने एक पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मायावती और जयंत चौधरी को भी आमंत्रण पत्र भेजा था। मायावती ने जवाब देते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं और राहुल गांधी द्वारा यात्रा में शामिल होने के लिए लिखी गई चिट्ठी के लिए धन्यवाद।

अखिलेश यादव ने लिखा पत्र
अखिलेश यादव ने कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने पर पत्र लिखकर कहा- भारत जोड़ो अभियान की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत सिर्फ एक भौगोलिक विस्तार से अधिक है, यह प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सद्भाव से एकजुट है। आशा है कि यह यात्रा हमारे देश की इस समावेशी संस्कृति को संरक्षित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT