होम / MODI और RAHUL का एम्बुलेंस संयोग : एम्बुलेंस के जरिए खुलेगा 'राजनीती' का रास्ता?

MODI और RAHUL का एम्बुलेंस संयोग : एम्बुलेंस के जरिए खुलेगा 'राजनीती' का रास्ता?

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 2, 2022, 5:59 pm IST
ADVERTISEMENT
MODI और RAHUL का एम्बुलेंस संयोग : एम्बुलेंस के जरिए खुलेगा 'राजनीती' का रास्ता?

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है। गुरुवार को उज्जैन जिले में पहुंची यात्रा के दौरान अचानक एक एंबुलेंस आ गई। अच्छी-खासी भीड़ के साथ चलने वाली इस यात्रा ने शानदार उदाहरण पेश किया। देखते ही देखते भीड़ एक किनारे हो गई और एंबुलेंस को जल्द से जल्द रास्ता दे दिया गया। एंबुलेंस को निकालने के लिए पुलिस और क्यूआरएफ के जवानों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फटाफट रास्ता बनाया। जानकरी दें, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने रोड शो के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देकर ऐसा ही उदाहरण पेश किया था।

जानकारी दें, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा के 86 दिन पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में प्रवेश करने वाली है। कांग्रेस लगातार कह रही है कि इस यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक तौर पर कोई बड़ा बदलाव लाना नहीं है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा था कि यह कोई इवेंट नहीं मोमेंट है क्योंकि कोई इवेंट 140 दिनों तक नहीं चलता है।

भारत जोड़ो यात्रा की वजह से लगा था जाम

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गुरुवार को जब भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी तो एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। यहां सड़क का काम चल रहा था। रोड के एक तरफ गिट्टियां बिखरी थीं। इस वजह से सारी गाड़ियां एक ही तरफ चल रही थीं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच से एंबुलेंस निकल रही है। पुलिस के जवानों के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी रास्ता निकला रहे हैं।

बाद में पता लगा कि इस एंबुलेंस में एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। भारी भीड़ के बावजूद इस तरह की तत्परता की वजह से सोशल मीडिया पर कांग्रेस और राहुल गांधी की तारीख की जा रही है। पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार के दौरान अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिया था। जानकरी दें, गुरुवार को भी जब पीएम मोदी गुजरात में रोड शो कर रहे थे तो उन्होंने एक एंबुलेंस को रास्ता दिया था।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT