होम / 2023 में इन राज्यों में होंगे चुनाव, क्या विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे राहुल गांधी?

2023 में इन राज्यों में होंगे चुनाव, क्या विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे राहुल गांधी?

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 2, 2023, 1:08 pm IST

 

 

इंडिया न्यूज़: साल 2023 चुनाव के लिहाज से अहम रहने वाला है। इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन विधानसभा चुनावों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, इन राज्यों में लोकसभा की 119 सीटें हैं, जो कुल लोकसभा सीटों का 22 फीसदी है। साल के शुरुआत से लेकर अंत तक देश में राजनीतिक माहौल बना रहेगा। वहीं अगर केन्द्र सरकार जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव कराने का ऐलान कर देगी तो चुनावी राज्यों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।

विपक्ष को एकजुट करना राहुल के लिए चुनौती
इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर 2023 के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा या नहीं? 2023 के विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले राहुल के साथ विपक्ष को एकजुट करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

इन नौ राज्यों में होंगे चुनाव
साल 2023 की शुरुआत में 4 राज्यों में चुनाव कराने की तैयारी है, वहीं साल के अंत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होंगे.

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT