होम / जानें, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए 5 बड़े वादे ; जो राहुल के अनुसार कानून बनने जा रहे

जानें, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए 5 बड़े वादे ; जो राहुल के अनुसार कानून बनने जा रहे

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : May 20, 2023, 8:06 pm IST
India news (इंडिया न्यूज़) rahul gandhi : कर्नाटक में आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया और नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया। बता दें, कर्नाटक के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष का जमावड़ा दिखा। कर्नाटक में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा ‘कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। बता दें, शपथ ग्रहण के दौरान ही राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि एक-दो घंटे में कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें हमारे पांचों वादे कानून बन जाएंगे।

 

हमारे वादे कैबिनेट की पहली मीटिंग में बनेंगे कानून

इसके आगे राहुल ने कहा ‘एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे। हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं। बता दें, राहुल ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि नफरत के बाज़ार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली है।

बता दें, राहुल गांधी की इस घोषणा के बाद अब कांग्रेस के उन पांच वादों की चर्चा है। आइए जानते हैं कर्नाटक द्वारा किए गए पांच बड़े वादे

1. 200 यूनिट तक बिजली फ्री
2. गरीब परिवार की मुखिया महिला को 2 हजार महीना
3. महिलाओं के लिए यातायात फ्री
4. बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता – ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार
5. बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल फ्री

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

12 में से इन पांच राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बदल देगा सबकुछ, जानें क्या छिपा है आने वाले दिनों में   
हो सकता है अनर्थ! अगर नहीं देखा Panchang, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त   
भगवान भोलेनाथ के बारे में ये क्या कह गए अनिरुद्धाचार्य, मांगनी पड़ी माफी! संतों ने कर दी इतनी बड़ी मांग
Weather Today: महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के साथ इन राज्यों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
छुट्टी के दिन इतना सस्ता हो गया Petrol-Diesel? अभी करें चेक 
Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
ADVERTISEMENT