इंडिया न्यूज़ (शिमला, Rajnath singh POK statement): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश में है। इस दौरान वह राज्य के जयसिंहपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे, यहाँ उन्होंने सरकार की उपलब्दियों को गिनाते हुए कहा की आज हिमाचल प्रदेश में एक नहीं छह मेडिकल कॉलेज या तो खुल गए हैं या खुल रहे हैं। यहां एम्स भी खोला गया है।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार की दृष्टि से आज अर्की, जयसिंहपुर और देहरा में जनसभाओं को सम्बोधित किया।
हमारे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का हिमाचल के प्रति एक भावनात्मक लगाव है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिल कर इस प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय लिखा है। pic.twitter.com/vDpk78Jw0h
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 3, 2022
वह भाषण दे रहे थे तभी एक मज़ेदार वाकया हुआ जब लोगों ने रैली में पीओके की मांग करने लगे, इसपर राजनाथ सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया “धैर्य रहिये”, इसके बाद वह अपना आगे का भाषण देने लगे।
राजनाथ सिंह ने आज राज्य में तीन रैलियों को सम्बोधित किया। सबसे पहले उन्होंने राज्य के अर्की विधानसभा में सभा को सम्बोधित किया फिर वह जयसिंहपुर पहुंचे, इसके बाद उन्होंने राज्य के देहरा विधानसभा में रैली को सम्बोधित किया।
#WATCH | Jaisinghpur, Himachal Pradesh: "Dhairya rakhiye," says Defence Minister Rajnath Singh as some people in a rally being addressed by him say they want PoK pic.twitter.com/mKIAW26lWs
— ANI (@ANI) November 3, 2022
इस दौरान उन्होने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा की “हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। मैं यह नहीं कहता कि हमने भ्रष्टाचार का पूरी तरह समाप्त कर दिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के लिए हमने सिस्टम में बदलाव किया है। आज दिल्ली से सौ पैसा चलता है तो सौ का सौ पैसा जनता के खाते में पहुँच जाता है।”
उन्होंने कहा “भारतीय जनता पार्टी ने देश के विकास के साथ साथ भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए भी काम किया है। आज अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बन रहा है। काशी विश्वनाथ धाम हो, उज्जैन हो या सोमनाथ सभी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास किया गया है।”
हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है और आठ अक्टूबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों के नतीजे साथ-साथ आएंगे।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.