होम / त्रिपुरा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अगरतल्ला में गरजे पीएम मोदी

त्रिपुरा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अगरतल्ला में गरजे पीएम मोदी

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : February 13, 2023, 6:55 pm IST

इंडिया न्यूज़, दिल्ली : त्रिपुरा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपना दम – खम लगा रही है। आज त्रिपुरा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी इस चुनाव में बीजेपी को दुबारा से सत्ता में वापसी कराने के लिए अगरतल्ला पहुंचे थे। त्रिपुरा पहुंचकर पीएम मोदी ने कांग्रेस और वामदल पर खूब निशाना साधा। अगरतल्ला में विशाल जनसभा के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘ सबका साथ और सबका विकास ‘ के भाजपा के इस संकल्प पर त्रिपुरा की जनता दोबारा से मुहर लगाने जा रही है। अगरतल्ला की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट को उसके शासन के 30 सालों में किए गए अराजकता पर आइना भी दिखाया।

बता दें, त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव से पहले आज यहां चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। यहां पहुंचे पीएम मोदी ने कहा ‘ ये विशाल जनसमूह बता रहा है कि यहां डबल इंजन की सरकार ने कितना विकास किया है। पीएम ने आगे कहा कि त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा न की हो। पीएम मोदी ने यहां की रैली में यह भी कहा कि, त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया है। त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए।

त्रिपुरा की जनता ने चन्दा और झंडा ख़ारिज कर दिया

त्रिपुरा की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि, त्रिपुरा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लिए समर्थन को देखकर मेरी खुशी दोगुनी हो गई है। वहीं पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “वाम मोर्चा सरकार के नेताओं ने खुद को राजा और जनता को सेवक मान लिया था। वाम मोर्चा सरकार के शासनकाल में त्रिपुरा में खुलेआम हत्याएं हुआ करती थीं, भाजपा सरकार ने शांति कायम की। त्रिपुरा के युवाओं और महिलाओं ने चंदा और झंडा को खारिज कर दिया है।

16 फरवरी को वोटिंग 2 मार्च को आएंगे नतीजे

बता दें, 60 विधानसभा क्षेत्रों वाली त्रिपुरा विधान सभा सीटों के लिए 16 फरवरी को वोटिंग पड़ेगी। इस चुनाव में तक़रीबन 28,13,478 लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करेंगे । वहीं, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की मतगणना 2 मार्च को की जाएगी।

ALSO READ :http://लेफ्ट और कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहें लोग, त्रिपुरा में गरजे पीएम मोदी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
ADVERTISEMENT