होम / प्रियंका गांधी ने लोगों से "भारत जोड़ो यात्रा" में जुड़ने का आग्रह किया

प्रियंका गांधी ने लोगों से "भारत जोड़ो यात्रा" में जुड़ने का आग्रह किया

Roshan Kumar • LAST UPDATED : September 6, 2022, 3:43 pm IST
प्रियंका गांधी ने लोगों से

प्रियंका गाँधी वाड्रा (FIlE PHOTO).

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, congres bharat jodo yatra): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने का आग्रह किया है। अपने फेसबुक पोस्ट में प्रियंका वाड्रा ने लिखा कि “हम एक सकारात्मक राजनीति शुरू कर रहे हैं। हम आपसे सुनना चाहते हैं, हम आपकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं। हम अपने प्यारे देश को एकजुट करना चाहते हैं। आइए भारत को एक साथ लाएं”

आगे वह लिखती है कि “राजनीतिक चर्चा आज देश के लोगों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है, इसने पूरी तरह से एक अलग मोड़ ले लिया है। आज की राजनीति ने लोगों और उनके मुद्दों पर आंखें मूंद ली हैं। इस ‘यात्रा’ के माध्यम से हम समस्याओं और चिंताओं को सामने लाना चाहते हैं”

12 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

उन्होंने आम लोगों से इस यात्रा में जुड़ने का आग्रह करते हुए लिखा कि “लोगों को देश को समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। यात्रा के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट ‘www.bharatjodoyatra.in’ पर उपलब्ध होगी, देश के नागरिक ‘यात्रा’ के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, समय और विभिन्न राज्यों से यह गुजरने वाली है। जो लोग किसी गीत, कविता या स्लोगन को क्यूरेट करना चाहते हैं, वे हैशटैग ‘भारत जोड़ी यात्रा’ का उपयोग करके इसे अपलोड कर सकते हैं।”

कांग्रेस पार्टी बुधवार से देश भर में ‘भरता जोड़ो यात्रा’ निकालने वाले है। यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी, 12 राज्यों से होकर गुजरेगी और 3500 किलोमीटर कि दूरी यह यात्रा तय करेगी.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT