इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : पंजाब में फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। 10 महीने पुरानी आम आदमी पार्टी की सरकार से विदा होने वाले सरारी दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया था। सरारी की जगह डॉक्टर बलबीर सिंह को कैबिनेट में जगह मिली है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान की मौजूदगी में राज्यपाल ने शनिवार (7 जनवरी 2023) को राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई।
AAP MLA from Patiala Rural, Dr Balbir Singh takes oath as minister in Punjab Cabinet at Raj Bhawan in Chandigarh pic.twitter.com/4V6YacigVB
— ANI (@ANI) January 7, 2023
जानकारी दें, फौजा सिंह के पास खाद्य और बागवानी मंत्रालय था। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा है कि वे आप के वफादार सिपाही बने रहेंगे। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इससे संबंधित उनका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।
जानकारी दें, सितंबर 2022 में यह ऑडियो वायरल हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर थे। दावा किया गया था कि ऑडियो में सरारी ठेकेदारों से वसूली की प्लानिंग कर रहे थे। ऑडियो बाहर आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने फौजा सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया था। इस नोटिस का उन्होंने क्या जवाब दिया, जवाब दिया भी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
मालूम हो, उस वक्त फौजा सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था। उन्होंने लीक ऑडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया था। अब उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है।
इसके पहले भष्टाचार के आरोपों की वजह से स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया था। सिंगला पर विभाग द्वारा जारी टेंडर में कमीशन लेने के इल्ज़ाम लगे थे। इसके बाद सिंगला को जेल में भी रहना पड़ा था। हालाँकि सिंगला को आम आदमी पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया। गौरतलब है कि पंजाब के अलावा दिल्ली की आप सरकार के मंत्रियों पर भी भष्टाचार के आरोप हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन महीनों से सलाखों के पीछे हैं। पार्टी ने उनका भी इस्तीफा नहीं लिया है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.