इंडिया न्यूज़ : वाराणसी के सारनाथ होटल से भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव मिलने के मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड समर सिंह यादव को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। बता दें, समर पर अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया है कि वह आकांक्षा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया करता था। मालूम हो, अब तक जानकारी यही मिल रही थी कि अभिनेत्री ने आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े किए हैं।
बता दें, इससे पहले फरार समर सिंह पर मधु दुबे ने आरोप लगाया था कि समर यादव का समाजवादी पार्टी के नेताओं से संबंध हैं और सपा के नेता उसे संरक्षण दे रहे हैं। तो आइये जानते हैं अभिनेत्री की मां के आरोपों में कितनी सच्चाई है। सपा और समर सिंह का क्या कनेक्शन हैं।
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, आजमगढ़ के मेहनगर इलाके के रहने वाले समर सिंह भोजपुरी गायक और अभिनेता है। उसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। बता दें, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अगस्त 2021 में समर सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में शामिल किया था। उस समय समर ने कहा था कि वह 2022 के यूपी विधानसभा में सपा को बहुमत में लाने का संकल्प लिया है ।
शानदार गीत सिंगर समर सिंह के द्वारा
जात धर्म को छोड़ विकास पे वोट मराई रे.!
मजदूर किसान गरीब आके बटन दबाई रे..!!
सपा आई रे अब सपा आई रे pic.twitter.com/rnxABfmdQN— Neeraj Yadav (@NeerajYd8181) February 13, 2022
इतना ही नही अगर आप समर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर जायेंगे तो इसके और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कई तस्वीरें हैं। अखिलेश ही नहीं उनके चाचा शिवपाल यादव के साथ भी समर की कई तस्वीरें हैं। मालूम हो, समर ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के लिए कई गाने भी लिखे और गाए थे। जिनमें से एक ‘सपा आई रे…’ खूब वायरल हुआ था।
बता दें, समर सपा प्रमुख अखिलेश यदव का बेहद करीबी माना जाता है। मालूम हो जब पिछले साल अक्टूबर में उसने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ‘श्रद्धांजलि श्रद्धेय नेता जी को’ नाम से एक श्रद्धांजलि गीत भी गाया था। जिसमें उसने मुलायम सिंह यादव की जमकर सराहना की थी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.