होम / Bihar News: महाबोधि मंदिर के दर्शन और पूजन करने वाली द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति

Bihar News: महाबोधि मंदिर के दर्शन और पूजन करने वाली द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति

Dharambir Sinha • LAST UPDATED : October 21, 2023, 12:05 pm IST
ADVERTISEMENT
Bihar News: महाबोधि मंदिर के दर्शन और पूजन करने वाली द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति

Bihar News: महाबोधि मंदिर के दर्शन और पूजन करने वाली द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति

India News(इंडिया न्यूज),Bihar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर थीं।बिहार दौरे के क्रम में वे 18 अक्टूबर को बिहार का चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च की। साथ ही दूसरे दिन मोतिहारी में दीक्षांत समारोह में रहीं और तीसरे दिन भी गया में दीक्षांत समारोह के अलावा बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की।

विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हुईं शरीक

बिहार दौरे के तीसरे दिन द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचीं थीं। सड़क मार्ग से बोधगया आकर बोधि वृक्ष का पूजन के अलावा बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में शरीक हुईं।महाबोधि मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मू वैसे पहली राष्ट्रपति नहीं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले दो और राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

बोधगया को अलर्ट के मोड में

यानि महाबोधि मंदिर के दर्शन और पूजन करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले 2003 को राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम और 2011 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल महाबोधि मंदिर में पूजन की थीं। प्रतिभा पाटिल मगध विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सुबह से ही बोधगया को अलर्ट के मोड में रखा गया था। एहतियातन महाबोधि मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म गया से दिल्ली लौटी

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बिहार प्रशासन ने राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्गों और स्थलों से दो किलोमीटर की परिधि में किसी प्रकार की उड़ान की अनुमति नहीं थी। दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म गया से ही सीधे दिल्ली लौट गई।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT