India News (इंडिया न्यूज़), Shakti, Murder case, Gaya: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकार की हत्या पर उन्होंने सरकार पर जोरदार हमला किया है। पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी बोधगया में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की पुण्यतिथि समारोह के मौके पर जोरदार नीतीश सरकार पर हमला किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए है बताया कि बिहार में आए दिन हत्या, लूट चोरी, बलात्कार आम हो गई है।

आप समझ सकते हैं कि बिहार में कितना कानून व्यवस्था है: जीतन राम मांझी

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। पत्रकार साहस कर गवाही देने जाता है और आपराधिक उसके घर में जाकर गोली मारकर हत्या करता है। इससे आप समझ सकते हैं कि बिहार में कितना कानून व्यवस्था है। शेड्यूल कास्ट एट्रोसिटी कानून का गवाह नही होने से केस समाप्त हो जाता है। जब गवाही नही होगा तो न्याय कैसे होगा? शेड्यूल कास्ट एट्रोसिटी कानून में गवाह के अभाव में केस समाप्त हो जाता है।

जीतन राम मांझी ने कहां कि..

बिहार में लाइन ऑर्डर जर्जर हो गया है, उसका ये उदाहरण है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार फेल हो गई है। उन्होंने घटिया गठबंधन बनाया है। आने वाले 2024 और 2025 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। बिहार में लोकसभा चुनाव में 40 सीटें एनडीए गठबंधन जीतेगी इसका जवाब जनता देगी।

Read more: टमाटर ने फिर संभाला थाली का बजट, 400 से पहुंचा 40 रुपये किलो, एक महीने में इतने कम हुए दाम