India News (इंडिया न्यूज़), Patna: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में ‘फ्लाइंग किस’ का आरोप लगने के बाद से ही विवाद छिड़ा हुआ है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद में अपना भाषण खत्म करके जाते वक्त कथित हरकत करने का आरोप लगाया था। अब राहुल की फ्लाइंग किस विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने एक नया विवादित बयान दे दिया है।
कांग्रेस की विधायिका नीतू सिंह ने राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है जो वे 50 साल की बूढ़ी को फ्लाइंग किस देंगे। उन्हें अगर किस देना ही होगा तो किसी लड़की को देंगे 50 साल की महिला को क्यों देंगे। नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि सहेली को धोखा देकर उसके पति से शादी कर ली, शर्म आनी चाहिए उनको। बता दें कि कांग्रेस की नीतू सिंह नवादा के हिसुआ से विधायक हैं।
कांग्रेस के विधायक नीतू सिंह के बयान पर विवाद छिड़ा तो अब नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई। बीजेपी के विधायक नूतन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि, अगर उनके पास लड़कियों के इतने ही ऑफर हैं तो शादी क्यों नहीं कर लेते, संसद में इस तरह की हरकत क्यों करते हैं। इस मामले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी बयान दिया और कहा कि ये शर्मनाक बयान है। कोंग्रेस पार्टी का यही चरित्र है, चाहे छोटे नेता हों या बड़े नेता।
Read More: आज वायनाड दौरे पर राहुल गांधी, सांसदी बहाल के बाद पहली बार पहुंचे संसदीय क्षेत्र
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.