होम / Chandrayaan-3 landing: चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग पर बॉलीवुड जगत में ख़ुशी की लहर, बटतीं गयी मिठाइयाँ और फोड़े गए पटाखे 

Chandrayaan-3 landing: चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग पर बॉलीवुड जगत में ख़ुशी की लहर, बटतीं गयी मिठाइयाँ और फोड़े गए पटाखे 

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 24, 2023, 10:07 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Abhishek Sharma, Mumbai: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर जहाँ पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व टकटकी लगाये बैठा था। ठीक उसी तरह बॉलीवुड जगत भी अपनी आँखें गड़ाये हुए था और हर कोई अपने ऑफिस, घरों या अपने स्टूडियो में इसके सफलता के लिए दुवाँ कर रहा था और एक सेकंड भी वह टीवी या मोबाइल से हटना नहीं चाह रहा था।

निर्माता सुभाष घई नेे किया बचपन को याद

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता सुभाष घई अपने घर पर अपने पूरे परिवार और अपने दोस्तों के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे थे। वह तो बचपन याद कर रहे थे की जब उन्हें उनकी नानी द्वारा थाली में पानी रखकर चंद्रमा को दिखाया जाता था की, चंद्रमा कितना नज़दीक है। लेकिन ऐसा है नहीं, बहुत दूर है धरती से।

मतलब जो सिर्फ़ सपनों में था या सिर्फ़ माँ अपने बच्चों को बहलाने फुसलाने के लिए चंदा मामा कहकर बच्चों को खुश करती थी। आज वह सपना सच साबित हो गया और चंद्रमा पर पहुँचा जा सकता हैं ये भी सिद्ध हो गया है। सुभाष घई ने सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई दी हैं ख़ुशी ज़ाहिर की। घई ने आगे कहा की आज भारत डे का ऐसा कोई नागरिक नहीं बचा होगा जिसने इसके लीजिए अभिमान व्यक्त ना की हो। बस देश का नाम ऐसे ही आगे बढ़ते रहे।

मशहूर सिंगर पलक मुच्छाल ने भी इस पर बहुत बहुत बधाई दी…

मशहूर सिंगर पलक मुच्छाल ने भी इस पर बहुत बहुत बधाई दी वैज्ञानिकों को। अभिनेता मनोज जोशी ने तो संस्कृत में चंद्रमा का मंत्र पढ़कर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की। गायक सिबानी कश्यप ने तो चंद्रयान-3 के लिए इतनी अच्छी तैयारी कर रख थी की, वह दिन भर अपने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। शिबानी ने गिटार के साथ ए.आर रहमान ने कंपोज किए दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा..” गीत गाकर वैज्ञानिकों को बधाई दी।

एक्टर मनोज जोशी ने चंद्रयान -3 की सफलता पर दी शुभकामना

जाने माने एक्टर मनोज जोशी चंद्रयान -3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने को लेकर कहा की भारत के हर नागरिक की तरह मुझे भी हमारे भारत के उन सभी वैज्ञानिकों पर विश्वास था। जिन्होंने इस मिशन को अच्छे से कर दिखाया और इतिहास रच डाला।

ये कितने संजोग की बात है कि एक तरफ इसरो के चेयरमैन सोमनाथ जी हैं और दूसरी तरफ अधिक मास के बाद भगवान शिव का श्रावण शुरू है और शिव जी के माथे पर चंद्र है। वहीं  पुराणों के मुताबिक पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के कर्ता धर्ता भी चंद्र है। ये योगा योग है। सभी को शुभकामनाएं और सभी वैज्ञानिकों को मेरा नतमस्तक प्रणाम।

अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा कि…

प्रसिद्ध अभिनेता रज़ा मुराद ने तो चंदा मामा का वो प्रचलित गाना गाकर सुनाया “चंदा मामा दूर के पुए पकाए गुरके, आप खाए थाली मे मुन्ने को दे प्याली मे” गाते हुए कहते हैं की बचपन में हम ये गाना बड़े ही दिलचस्पी से सुनते थे लेकिन आज हमारे देश के स्पेस साइंटिस्ट ने ये कमाल कर दिखाया और चंदा मामा और पृथ्वी के दूरी ख़त्म कर दी। और ये 140 करोड़ देशवासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। रज़ा मुराद ने सरकार और वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई दी है।

अनूप जलोटा तो काफ़ी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की…

प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा तो काफ़ी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की हम तो बस इंतज़ार कर रहे हैं की हमारा कंसर्ट कब होगा वहाँ। यानी बहुत ही पॉजिटिव बात कही। वहीं पंकज बेरी ने कहा की ये सच में बहुत गर्व की बात हैं।
आज दिन भर बॉलीवुड के लोग बड़े ही जोश के साथ चन्द्रयान -3 के सफल लैंडिंग का इंतज़ार करते रहे और सफलता मिलते ही उनकी सभी की ख़ुशी देखने लायक़ ही थी।

Read more: Sumit Dalal: विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में छाया सुमित दलाल, 60 किलो भार वर्ग ग्रीको रोमन में जीता रजत पदक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Uttar Pradesh: यूपी में अजीबोगरीब मामला आया सामने, पीएम आवास का पैसा मिलते ही 11 महिलाएं प्रेमी संग फरार -IndiaNews
Israel Hamas War: इजरायली प्रधानमंत्री डाल रहे गाजा वार्ता में बाधा, हमास ने लगाया बड़ा आरोप -IndiaNews
Kathua Terror Attack: ‘हमारी सेना पर ये कायरतापूर्ण हमले अत्यधिक…’, कठुआ आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताया शोक -IndiaNews
Paris Olympics 2024: भारतीय ओलंपिक दल में बहुत बड़ा बदलाव, मैरी कॉम की जगह लेगा दिग्गज शूटर -IndiaNews
Kathua Terror Attack: कठुआ आतंकी हमले की कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी, सेना के 5 जवान शहीद -IndiaNews
PM Modi Russia Visit: ‘आपकी जिंदगी लोगों की सेवा में…’, चाय पर चर्चा के दौरान पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ -IndiaNews
Delhi: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कल करेगी सतबरी, छतरपुर का दौरा, DDA ने अवैध रूप से करीब 1100 पेड़ काटे -IndiaNews
ADVERTISEMENT