होम / रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, हनुमान मंदिर में माथा टेका

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, हनुमान मंदिर में माथा टेका

Vir Singh • LAST UPDATED : September 12, 2021, 7:12 am IST

इंडिया न्यूज, रायबरेली :
Priyanka Gandhi Vadra UP visit : कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को रायबरेली के रास्ते में लखनऊ-रायबरेली सीमा पर स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका। बता दें कि प्रियंका दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची हैं और उनके इन दो दिन में कई प्रोग्राम हैं। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव, रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी ने प्रियंका से पूजा भी करवाई। प्रियंका ने आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया और पुजारी को दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा, संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। प्रियंका ने पुजारी से वादा कर कहा, मैं ज्यादा से ज्यादा रायबरेली आने की कोशिश करूंगी। प्रियंका का 12 सितंबर को चूरुवा बॉर्डर से भूएमऊ तक स्वागत कार्यक्रम है। इसके अलावा वह जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। शहर कांग्रेस कमेटी और वार्ड अध्यक्ष के साथ भी कांग्रेस महासचिव बैठक करेंगी। इसके अलावा फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ भी उनकी मीटिंग होगी। दोपहर के भोजन के बाद वह पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा सदस्य जिला पंचायत के साथ बैठक करेंगी। वह आज रात यहीं रुकंगी। 13 सितंबर को प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र वासियों से मुलाकात करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pro-Palestine Protests: फिलिस्तीन समर्थन में विरोध प्रदर्शन करना भारतीय छात्रा को पड़ा भारी, अमेरिकी पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को Rashami Desai ने दिखाया आईना, दिया करारा जवाब -Indianews
अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिक को पुलिस ने मारी गोली, जानें क्या था मामला
लव आज कल फेम Arushi Sharma ने दिखाई शादी की नई तस्वीरें, एक्ट्रेस ने गुलाबी लहंगा किया फ्लॉन्ट -Indianews
Virat Kohli: कोहली की शानदार पारी ने जीता दर्शकों का दिल, डुपलेसी ने विराट को दिया श्रेय-Indianews
Lok Sabha Election: बेहतर मतदान के लिए पीएम मोदी ने जनता से 7 भाषाओं में की अपील-Indianews
द डर्टी पिक्चर के बाद Vidya Balan को लगी इस बात की लत, दिनभर करती थी यह काम -Indianews
ADVERTISEMENT