होम / हिमाचल में फिर आफत बनी बारिश, भूस्खलन से सड़कें बाधित, बसें फंसी

हिमाचल में फिर आफत बनी बारिश, भूस्खलन से सड़कें बाधित, बसें फंसी

Vir Singh • LAST UPDATED : September 12, 2021, 9:46 am IST

इंडिया न्यूज, शिमला :

HEAVY RAIN IN HIMACHAL : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लगातार हो रही बारिश ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश में तीन लगातार हुई बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह बाधित हो गया है। शिमला के कुल्लू व अन्य पहाड़ी जिलों में कई जगी सड़क टूट गई हैं और भूस्खलन के कारण कई मार्ग बधित हैं। राजधानी शिमला जिले में बधाल के पास हुए भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-5 बाधित हो गया है। इस वजह से किन्नौर का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई हैं। प्राधिकरण की मशीनरी सड़क मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई है। कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों का बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, तंगलंगला, कुंजम और शिंकुला दर्रा पर हिमपात के बाद सफर जोखिम भरा हो गया है। एनएच- 305 पर जगह-जगह भूस्खलन होने से निगम की पांच बसों के साथ सवारियां फंस गई हैं। रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार कई घंटों तक जारी रही। पार्वती नदी व ब्यास नदी का जलस्तर बारिश के बाद बढ़ गया है। बारिश के कारण नेशनल हाईवे तीन में जिया से रामशिला, भुंतर-मणिकर्ण सहित अन्य मार्गों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। निकटवर्ती इलाकों के लोग सो नहीं पा रहे हैं। भूस्खलन की जद में दो मकान यहां पहले ही आ चुके हैं। अब अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। वहीं नांगचा गांव के साथ लगती पहाड़ी से भी पत्थर गिरने का सिलसिल जारी है। वहीं बारिश का सिलसिला जारी रहने से सेब व अनार का तुड़ान प्रभावित हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT