India News (इंडिया न्यूज़), Ranchi News : ईसाइयों के धर्मगुरु कार्डिनल टेलिस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को आज मांडर के लीबंस हॉस्पिटल से रांची संत मारिया महागिरजाघर लाया गया। रास्ते भर उनके अनुयाई एवं अन्य लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर इन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।11 अक्टूबर अपराहन 4:00 बजे उनका पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित देश विदेश के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

झारखंड ही नही भारतवर्ष के थे प्रतिनिधि

दिवंगत कार्डिनल के इस श्रद्धांजलि यात्रा में मांडर से लेकर संत मारिया महागिरजाघर रांची तक उनके अनुयायी हजारों की संख्या में कतर वध होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे। आम और खास सभी लोगों ने कहा कि कार्डिनल तोप्पो सिर्फ झारखंड के ही नहीं बल्कि भारतवर्ष के प्रतिनिधि थे। वे ईसाई धर्म गुरु के साथ-साथ एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।

एशिया महादेश के पहले आदिवासी

कार्डिनल टेलेस्फोर पी टोप्पो एशिया महादेश के पहले आदिवासी थे जिन्हें कार्डिनल के रूप में चुना गया था। ईसाई धर्म गुरु और आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान थी। इनके योगदानों को देखते हुए झारखंड सरकार ने इन्हें झारखंड रत्न की उपाधि प्रदान की थी।

ये भी पढ़े-