होम / दिल्ली की इन जगहों पर कम कीमत में कर सकते हैं अच्छी शॉपिंग

दिल्ली की इन जगहों पर कम कीमत में कर सकते हैं अच्छी शॉपिंग

Rizwana • LAST UPDATED : December 29, 2022, 4:45 pm IST

(इंडिया न्यूज़): शॉपिंग करना अधिकतर लोगों का शौक होता है। सभी चाहते हैं कि अच्छी शॉपिंग करें वो भी एकदम बजट में। खरीदारी के लिए लोगों की सबसे पहली पसंद है दिल्ली। जगह-जगह से लोग यहां आकर शॉपिंग करते हैं चाहे शादी की बात हो या फिर नॉर्मल खरीदारी। आइए जानते हैं आप यहां कौनसी जगहों से बजट में खरीदारी कर सकते हैं।

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर दिल्ली की हर महिला और हर पुरष की खरीदारी के लिए एक स्वर्ग है। ये मार्केट काफी सालों से लोगों की पसंद बना हुआ है। सरोजिनी नगर एक ऐसी जगह भी है, जहां आप सस्ते में कपड़ों से लेकर जूते-चप्पलों तक सब कुछ कम दामों में खरीद सकते हैं। सरोजिनी बाजार सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

लाजपत नगर मार्केट 

लाजपत नगर दिल्ली का सबसे अच्छे शॉपिंग स्थानों में से एक है। लाजपत नगर में बड़ी दुकानों से लेकर छोटी दुकानों तक हर एक जरूरी सामान आसानी से मिलता है। यहां थोक में कपड़े मिलते है। लाजपत नगर मार्केट सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है।

शांति मोहल्ला, सीलमपुर 

पूर्वी दिल्ली की इस जगह के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा। ये जगह उतनी फेमस नहीं है, लेकिन यहां मिलने वाली चीजें बड़ी ही अच्छी है। इस मार्केट में एक से एक फ़ैशन स्टोर हैं, जो इस जगह को एकदम परफेक्ट बनाते हैं। इस मार्केट में वाजिब कीमत पर हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। शांति मोहल्ला मार्केट सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है।

तिलक नगर 

दिल्ली के पश्चिम में तिलक नगर से बेहतर और कोई मार्केट नहीं है। तिलक नगर की दुकानों में आपको भारी और हल्के दोनों तरह के कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप यहां से एक्सेसरीज़ भी खरीद सकती हैं। तिलक नगर  मार्केट में आपको हर बजट में कपड़े मिल जाएंगे। यह बाजार बुधवार को बंद रहता है।

चांदनी चौक 

चांदनी चौक एक ऐसा बाजार है जहां सस्ते दामों से आकर्षित कपड़े मिलते है। अगर आपको शॉपिंग का शोक है तो आपको कटरा नील बाजार और चांदनी चौक के किनारी बाजार में जरूर जाना चाहिए। चांदनी चौक की चहल-पहल वाली गलियां न केवल लोगों को अपने सस्ते दामों से आकर्षित करती हैं, बल्कि कई प्रकार के कपड़े, लेस, दुपट्टे और भी कई चीजों के लिए दुकानें खुली हुई हैं। यह बाजार रविवार को बंद रहता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT