होम / कैप्टन ने दिया 'सरबत दा भला' का संदेश

कैप्टन ने दिया 'सरबत दा भला' का संदेश

Vir Singh • LAST UPDATED : September 3, 2021, 11:09 am IST

इंडिया न्यूज,चंडीगढ़ :

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र सरबत का भला का संदेश दिया। गौरतलब है कि गुरुवार को सिख गुुरु श्री तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाशोत्सव को समर्पित एक दिवसीय पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र आयोजित किया गया था। कैप्टन ने कहा कि भारत की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा है। जब हम भारतीयता कहते हैं, तो यह भारत का विचार है। उन्होंने कहा, हमारे प्राचीन ग्रंथों में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (विश्व एक परिवार है) का विचार व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म में, हमारे पास ‘सरबत दा भला’ (संपूर्ण मानवता का कल्याण) की अवधारणा है। भारत कई सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जोड़े हुए है। यहां कई संस्कृति और धर्मों के लोग रहते हैं और ऐसा अनूठा गौरव हमारे देश को ही प्राप्त है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT