होम / Money Laundering Case : सुखपाल खैहरा ईडी कोर्ट में पेश

Money Laundering Case : सुखपाल खैहरा ईडी कोर्ट में पेश

India News Editor • LAST UPDATED : November 12, 2021, 2:14 pm IST

Money Laundering Case

इंडिया न्यूज, मोहाली :

Money Laundering Case  में फंसे पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को ईडी ने मोहाली अदालत में पेश किया। ज्ञात रहे कि इस केस में पूछताछ के लिए गत दिवस ईडी की टीम ने खैहरा को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आज ईडी कोर्ट के सामने पेश किया गया।

खैहरा भुलत्थ से विधायक थे। 19 अक्टूबर को ही उनका इस्तीफा पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने स्वीकार किया था। 2015 के एक एनडीपीएस मामले में सुखपाल खैहरा का नाम आया था। जिसके बाद सुखपाल सिंह खैहरा के सभी ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की थी।

Money Laundering Case  इस तरह आया था खैहरा का नाम

केस में ईडी नई दिल्ली के निदेशक राजा राम मीणा ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया था कि 2015 में दर्ज एनडीपीएस के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जो पाकिस्तान से तस्करी करते थे। इस केस में गुरदेव सिंह जो पहले ही एक केस में दोषी करार था, वह खैहरा के चुनाव अभियान में फंड्स और वाहन देता था।

जिसके बाद फाजिल्का कोर्ट ने खैहरा को समन किया था। जिसे खैहरा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद खैहरा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी थी।

Money Laundering Case  मार्च में सीज किए थे दस्तावेज

मार्च में ईडी द्वारा सीज किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद गुरुवार को खैहरा को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Also Read : Road Accident In Digha 3 की मौत, 17 अन्य घायल, 5 की हालत गंभीर

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT