होम / Deeg-Kumher Vidhan Sabha Seat: इस सिट से BJPको 2008 में मिली पहली जीत, जानें अब क्या है हाल

Deeg-Kumher Vidhan Sabha Seat: इस सिट से BJPको 2008 में मिली पहली जीत, जानें अब क्या है हाल

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : November 3, 2023, 10:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Deeg-Kumher Vidhan Sabha Seat:  राजस्थान में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होनो वाला है। चुनावी राज्य में 25 नवंबर को होने वाली वोटिंग को लेकर सारी पार्टियां कमर कस चुकी हैं।
राजनीतिक रूप से बेहद अहम माने जाने वाले भरतपुर जिले में भी हलचल बनी हुई है। बता दें इस जिले के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें इस समय 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं एक सीट राष्ट्रीय लोक दल के पास है।

इस जिले का खास बात यह है कि इस जिले में अभी बीजेपी का खाता नहीं खुल सका था। डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। हालांकि डीग-कुम्हेर सीट अब नए बनाए गए डीग जिले के तहत आ गई है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 के चुनाव की बात करें तो डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला हुआ था। छले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी थी। कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह ने 8,218 (5.1%) मतों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया। इस चुनाव में कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह को 73,730 वोट मिले थे। वही बीजेपी के प्रत्याशी डॉक्टर शैलेष सिंह को 65,512 वोट आए। बहुजन समाज पार्टी के प्रताप सिंह के खाते में 20,026 वोट आए। कह सकते हैं कित्रिकोणीय मुकाबले की वजह से बीजेपी को चुनाव में झटका लगा ।

पिछले चुनाव में 2,29,808 थी वोटर्स की संख्या

2018 के विधानसभा चुनाव में डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2,29,808 थी, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,21,915 थी। वहीं महिला वोटर्स की बात करें तो उनकी संख्या 1,07,888 थी। इसमें कुल 1,61,294 (70.7%) वोटर्स ने वोट डाले। वहीं NOTA के पक्ष में 1,081 (0.5%) वोट पड़े थे।

2008 में पहली अस्तित्व में आई डीग-कुम्हेर सीट

डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यह सीट परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई। 2008 से पहले डीग और कुम्हेर दोनों अलग-अलग सीट होती थी। लेकिन बाद में इसे मिलाकर डीग-कुम्हेर सीट दिया गया।

2008 में बीजेपी को मिली जीत

साल 2008 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. दिगंबर सिंह की जीत मिली थी। जबकि साल 2013 और 2018 के चुनाव में इस विधानसभा सीट पर राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह को जीत मिली थी। बाद में विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। उन्होंने 2013 के चुनाव में तत्कालीन विधायक डॉ. दिगंबर सिंह को हराया था तो 2018 में डॉ. दिगंबर के बेटे डॉक्टर शैलेष सिंह को मात दी थी।

बीजेपी ने शैलेश सिंह को मैदान में उतारा

बीजेपी ने डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर डॉक्टर शैलेश सिंह को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। शैलेश सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह के बेटे हैं। जबकि कांग्रेस ने 2 बार के विधायक विश्वेंद्र सिंह को टिकट दिया है। ऐसे में यहां पर पिछला वाला ही मुकाबला होगा और देखना होगा कि जीत किसे मिलती है।

Cricket World Cup 2023: लाइव शो के दौरान पीसीबी पर बिफरे Shahid Afridi, दिया यह विवादित बयान

Salman Khan: Cristiano Ronaldo ने क्यों किया सलमान खान को इग्नोर? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उठा-पटक, चीफ सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT