होम / Rajasthan Election 2023: राजस्थान में हिंदुत्व पर राजनीति शुरु, हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया बड़ा बयान

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में हिंदुत्व पर राजनीति शुरु, हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया बड़ा बयान

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 18, 2023, 6:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। जिसे लेकर भाजपा के तमाम स्टार प्रचारक राजस्थान दौरे पर आ रहे है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जयपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मैं खुलकर हिंदू पॉलिटिक्स करता हूं, इसमें दिक्कत क्या है’। मीडिया से बातचीत करते हुए सरमा ने प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार भी किया है।

  • हिंदू के लिए दो शब्द नहीं बोलूंगा तो, क्या औरंगजेब के लिए बोलूंगा?
  • अपनी संस्कृति की जय नहीं करेंगे तो किसकी करेंगे? 

वसुदेव कुटुंबकम की संस्कृति

उन्होंने कहा कि ‘मैं हिंदू के लिए दो शब्द नहीं बोलूंगा तो, क्या बाबर और औरंगजेब के लिए बोलूंगा? भारत में हिंदू का मतलब है… वसुदेव कुटुंबकम है।’ हिंदू धर्म के मुताबिक पूरा विश्व कुटुंब है। अगर हमसब ऐसी संस्कृति की जय नहीं करेंगे तो किसकी करेंगे? उन्होंने आगे कहा कि जब तक हमारी सांस रहेगी, तब तक हम हिंदुओं का जय गान करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से प्रियंका गांधी के बयानो का पलटवार किया है।

प्रियंका गांधी का बयान

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी राजस्थान दौरे पर पहुंची। जहां उन्होंने चित्तौड़गढ़ में सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि हम धर्म के नाम पर वोट मांग कर जनता को गुमराह करने का काम नहीं करते। उन्होंने कहा था कि भाजपा हमेशा धर्म, मंदिर और मस्जिद के नाम पर लोगों के बीच बटवारा किया है। इसी तरह भाजपा वोट की राजनीति करती आ रही है।

प्रियंका गांधी ने राजस्थान के लोगों को इस बहकावे में ना आने का संदेश दिया था। बता दें कि 25 नवंबर को Rajasthan Election 2023 होना है। वहीं इसके नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों पार्टिओं की ओर से पुरजोर कोशिश की जा रही है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.