होम / Rajasthan BJP: राजस्थान भाजपा के इस बड़े नेता का निधन, पूर्व CM ने जताया दुख

Rajasthan BJP: राजस्थान भाजपा के इस बड़े नेता का निधन, पूर्व CM ने जताया दुख

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : August 24, 2024, 5:22 pm IST

India News Rj(इंडिया न्यूज), Rajasthan BJP: भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार (77) का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थी। उन्होंने आज जिले में अपने आवासीय होटल की तलाई में अंतिम सांस ली। श्रीकृष्ण पाटीदार (बीजेपी नेता श्री कृष्ण पाटीदार) के निधन की खबर के बाद बीजेपी नेता और नेता शोक की लहर दौड़ गए। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता श्रीकृष्ण पाटीदार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

Also Read : Petrol Pump: जेल में कैदियों के लिए बड़ी सौगात, जानिए पूरी खबर

कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर

श्रीकृष्ण पाटीदार पिछले 40 सालों से झालावाड़ जिले में भाजपा की रीढ़ माने जाते थे। भाजपा के छोटे से छोटे नेता और कार्यकर्ता भी उन्हें आदरपूर्वक बाऊजी कहकर पुकारते थे। झालावाड़ सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

पूर्व CM वसुंधरा राजे ने लिखा?

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि झालावाड़ ही नहीं पूरे देश में नाम रोशन करने वाले, मेरे परिवार के मार्गदर्शक एवं शुभचिंतक श्रद्धेय बाबूजी श्री कृष्ण पाटीदार जी के निधन की खबर सुनकर मैं निःशब्द हूं। उन्होंने अनूठी कार्यशैली के कारण पूरे प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।’

वसुंधरा राजे के करीबी थे श्रीकृष्ण पाटीदार

उल्लेखनीय है कि झालावाड़ के दुर्गापुरा ग्राम पंचायत निवासी श्रीकृष्ण पाटीदार 40 सालों से भाजपा में सक्रिय थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किए। 1982 से लेकर 1985 तक वो भाजपा कार्य समिति के सदस्य रहे। पाटीदार 1995 में जिला प्रमुख चुने गए। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार के दूसरे कार्यकाल में जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष बनाए गए। पाटीदार वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाते थे।

Also Read : Liquor Rates Over Charging: शराब के ठेके पर लगाएंगे ओवरचार्ज, तो लगेगा एक लाख का जुर्माना

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
वर्क लोड के कारण जान गंवाने वाली महिला CA की सहकर्मी ने किया बड़ा खुलासा, बताई ऑफिस की सच्चाई
ADVERTISEMENT