इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Rajasthan cm Mementos auction : मुख्यमंत्री आवास पर शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा स्पीकर CP जोशी, PCC चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा,सरकार के मंत्री, विधायक, निगम बोर्ड के अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अशोक गहलोत की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत, RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत भी शामिल थे। भारत सेवा संस्थान की ओर से आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम हर साल ऑफ़लाइन तरीक़े से होता है। इस कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह से मिली राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाया जाता है।
स्मृति चिन्हों की नीलामी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर होती है। मुख्यमंत्री आवास पर CM को मिले स्मृतिचिन्हों के ऑप्शन के लिए वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। ये आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर शुरू किया गया। 25 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन नीलामी। इसके बाद एक दिन ऑफ़लाइन तरीक़े से भी नीलामी होगी।
Rajasthan cm Mementos auction
Connect With Us : Twitter Facebook