होम / Rajasthan News: 'आदमखोर' तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी, जानें पूरा मामला

Rajasthan News: 'आदमखोर' तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी, जानें पूरा मामला

Poonam Rajput • LAST UPDATED : October 1, 2024, 2:42 pm IST
Rajasthan News:  'आदमखोर' तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी,  जानें पूरा मामला

Rajasthan News

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News:  राजस्थान वन विभाग ने उदयपुर में 8 लोगों की जान लेने वाले तेंदुए को गोली मारने के लिए मंगलवार दोपहर आदेश जारी कर दिया है। जयपुर मुख्यालय से जारी इस आदेश की कॉपी में 3 शर्तें भी बताई गई हैं। इसमें साफ लिखा है कि सबसे पहले तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। अगर वह जाल में नहीं फंसा तो उसकी पहचान कर उसे गोली मार दी जाएगी। साथ ही, हर दिन जयपुर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजना जरूरी होगा।

1 दिन पहले मंत्री ने दिए थे संकेत

राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने एक दिन पहले ही मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा था कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर वह नहीं पकड़ा गया तो उसे देखते ही गोली मारने के आदेश भी दिए जा सकते हैं। क्योंकि, मानव जीवन अमूल्य है, इसलिए उनकी रक्षा करना पहली जिम्मेदारी है।

Love Jihad: बरेली कोर्ट ने सुनाया लव जिहाद पर बड़ा फैसला! आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

गोली मारने की क्या वजह बताई गई?

वन विभाग ने बताया कि उदयपुर के गोगुंदा तहसील क्षेत्र में इस तेंदुए ने 11 दिन में 8 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसे पकड़ने के लिए कमेटी बनाई गई, पिंजरे लगाए गए, ट्रैंक्विलाइज़र का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ‘आदमखोर’ तेंदुए को छोड़कर सभी तेंदुए फंस गए। आदमखोर तेंदुआ अभी भी भाग रहा है, और इन सब उपायों से उसे पकड़ना मुश्किल लग रहा है। इस घटना पर विस्तार से चर्चा करने के बाद लोगों की जान बचाने के लिए तेंदुए को मारने का फैसला किया गया है।

पितरों को विदाई देने का आ गया समय, पितृ पक्ष के इस आखिरी दिन ये काम करने से हमेशा रहेंगे खुश!

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT