होम / RBSE 10th, 12th Exam 2025 Date: छात्रों के लिए खुशखबरी! राजस्थान बोर्ड परीक्षा इस महीने से होंगे शुरू

RBSE 10th, 12th Exam 2025 Date: छात्रों के लिए खुशखबरी! राजस्थान बोर्ड परीक्षा इस महीने से होंगे शुरू

Poonam Rajput • LAST UPDATED : October 26, 2024, 1:34 pm IST
ADVERTISEMENT
RBSE 10th, 12th Exam 2025 Date: छात्रों के लिए खुशखबरी! राजस्थान बोर्ड परीक्षा इस महीने से होंगे शुरू

RBSE 10th, 12th Exam 2025 Date

India News RJ (इंडिया न्यूज़), RBSE 10th, 12th Exam 2025 Date: राजस्थान में छात्र- छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि, RBSE राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। राजस्थान बोर्ड ने जानकारी दे दी है कि आखिर किस महीने में पेपर शुरू होंगे। राजस्थान बोर्ड ने जानकारी दी है कि, कक्षा 10वीं और 12वीं के फरवरी 2025 के आखिरी में शुरू होंगे। अगले महीने जिला शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक होगी जिसमे केंद्रों की संख्या और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। ज्यादा जानकारी RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होगी।

इस महीने से शुरू होंगे पेपर

परीक्षा की तारीख को लेकर राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने एक अहम जानकारी दी है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर फरवरी के लास्ट में शुरू होंगे। पेपर की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी पूरी जानकारी RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपडेट कर दी जाएंगी।

UP के सभी स्कूल-कॉलेज 4 दिन रहेंगे बंद, जानिए किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

19.93 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के मुख्य पेपर वर्ष 2025 में फरवरी के अंत में शुरू किए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार प्रश्नों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इस बार समीक्षा में 50,000 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं, जिससे कुल प्रश्नों की संख्या बढ़कर 19.93 लाख हो गई है।

भारत ने Canada से मांगी ऐसी चीज, ‘भस्मासुर’ Trudeau की खुल गई कलई, दुनिया पूछ रही छुपा क्या रहे हो?

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT