होम / Shri 1008 Adinath Digambar Jain Temple : पंच कल्याणक के अंतिम दिन मनाया मोक्षकल्याणक

Shri 1008 Adinath Digambar Jain Temple : पंच कल्याणक के अंतिम दिन मनाया मोक्षकल्याणक

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 10, 2022, 9:39 pm IST
  • श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बिराजित हुए आदिनाथ

अभिषेक जोशी, उदयपुर।
Shri 1008 Adinath Digambar Jain Temple : शहर के सेक्टर 4 स्थित श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगम्बर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मोक्ष कल्याणक मनाया गया।

आचार्य सुनील सागर के सानिध्य में कैलाश पर्वत पर ध्यानस्थ मुद्रा मे मोक्ष् गमन का अलौकिक चित्रण किया गया। उसके पश्चात् भगवान के नख, केश संस्कार एवं पूजा व पूर्ण आहुति प्रदान की गई। भव्य शोभायात्रा के रूप मे भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ स्वयंवर वाटीका से आदिनाथ जैन मंदिर ले जाया गया। मंदिर के पट्ट का उद्घाटन स्व.जयंती लाल रजावत परिवार द्वारा किया गया। Shri 1008 Adinath Digambar Jain Temple

मंदिर पर कलश आरोहण कन्हैया लाल वैगेरिया परिवार एवम धवज आरोहण संदीप, पवन कोठारी परिवार द्वार किया गया। जिसके बाद आचार्य सूनील सागर के सानिध्य मे मंदिर जी में मूर्तियों की स्थापना की गई। मोक्षकल्याणक पर भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत पर निर्वाण प्राप्ति, अग्नि कुमार देवों द्वारा अग्नि प्रज्जवलित कर नख व केश विसर्जन की क्रियाएं हुई।

आदिनाथ ने संसार को सिखाई जीवन जीने की कला Shri 1008 Adinath Digambar Jain Temple

शोभायात्रा से पूर्व आचार्य सुनील सागर ने अपने प्रवचों मे कहा कि आज हम सभी भगवान को मोक्ष कल्याणक मना रहे है यदि हमसे कोई त्रुटी हो जाये तो भगवन हमे क्षमा करे, जिससे हम अपने स्वयं के साथ ही परिजन और समाज के हित मे काम कर सके। उन्होने कहा कि इस संसार मे जीवन जीने की कला जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने सिखाई।

भव्य शोभायात्रा मे मंदिर पहुचे आदिनाथ Shri 1008 Adinath Digambar Jain Temple

आचार्य श्री के प्रवचनों के बाद स्वयंवर वाटीका से सेक्टर 4 आदिनाथ मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे आगम युवा परिषद के युवा सबसे आगे जैन पताका लेकर भगवान का जयघोष करते हुए चल रहे थे तो पिछे बैण्ड, दो गजराज के बाद ब्राम्ही महिला परिषद की महिलाएं भक्ति गीतो पर झूमती नजर आई।

ऊट गाडी मे भगवान आदिनाथ की प्रतिष्ठित प्रतिमाएं विराजमान थी तो वही स्वर्ण पालकी मे भगवान की प्रतिमा को भक्त लेकर चल रहे थे, इसके साथ ही पीछे बग्गियों में इंद्र-इंद्राणी व सौभाग्यशाली परिवार चल रहे थे। Shri 1008 Adinath Digambar Jain Temple

Read More : Government Working For Cultural Heritage : सांस्कृतिक विरासत को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं केंद्र व प्रदेश सरकार : राज्यपाल

Read More : Sri Guru Ravidas Vishwa Mahapeeth : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के 5वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र का किया शुभारंभ

Read Also : Yogi Government Will Set Up Industry : योगी सरकार लाएगी नई औद्योगिक नीति, तेजी से लगेंगे उद्योग

Read Also : One Nation One Agriculture Market Scheme : प्रधानमंत्री ने कृषि अर्थव्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा दिया

Read Also:  Settlers Ignored Panchkula : पंचकूला शहर को बसाने वाले लोगों ने ही करी पंचकूला की अनदेखी : मुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.