होम / Twitter New Features 2021 यूजर्स एक्सपीरियंस होगा दोगुना, फीचर्स जान झूम उठेंगे आप

Twitter New Features 2021 यूजर्स एक्सपीरियंस होगा दोगुना, फीचर्स जान झूम उठेंगे आप

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 19, 2021, 4:16 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Twitter New Features 2021 : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए फीचर लॉन्च होते ही रहते है ,और इस साल 2021 मे भी सोशल मीडिया के यह प्लेटफॉर्म खूब चर्चा में रहे। whatsapp, youtube, instagram जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर, यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए कई नए एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। इसी रेस में ट्विटर ने भी कई पुराने फीचर मे बदलाव किए, और कई बेहतरीन फीचर को रोल आउट किया है।

ट्विटर के नए फीचर्स (Twitter New Features 2021)

बर्डवॉच
इस फीचर में आप आवेदन करके अप्लाई करने के बाद, आप भ्रामक और गुमराह करने वाले ट्वीट से लोगों को अलर्ट कर सकते हैं। Twitter का ये फीचर अभी केवल अमेरिका में है। ये फीचर गलत अफवाहों को फेलने से रोकने के लिए लाया गया है।

टिप फ़ीचर
ट्विटर से कमाई का एक नया जरिया है टिप फीचर। यहां आप अपने पसंदीदा क्रिएटर को टिप के रूप में पैसे दे सकते हैं। इसके पेमेंट के लिए आपको paypal, patreon औरRazorpay जैसे विकल्प देखने मिल जाएंगे।

ट्विटर स्पेस
इस फीचर का इस्तेमाल लाइव ऑडियो शेयर करने मे किया जाता है। इसका मुकाबला क्लब हाउस नाम के ऐप से माना जा रहा है। यहां यूजर ग्रुप में, podcast का आयोजन कर सकते हैं। इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।

सुपर फॉलो 
सुपर फॉलो ट्विटर के द्वारा कमाई करने वाला दूसरा फीचर है। जिसमें कंटेंट क्रिएटर अपने कंटेंट को सब्सक्रिप्शन बेस्ड कर सकते हैं। यानि कि ऐसे creators का कंटेंट देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन फीस देना होगी।

ट्विटर ब्लू
ट्विटर ब्लू एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है, जिसके लिए आपको हर माह करीब 222 रूपए देना होंगे। इसके बाद आपको कुछ स्पेशल फीचर जैसे कि ट्वीट को undo, और बिना विज्ञापन आर्टिकल पढ़ने जैसे फीचर दिए जाएंगे।

ट्विटर को रिमूव किये गए फीचर्स (Twitter New Features 2021)

पेरिस्कोप
ट्विटर ने पेरिस्कोप को वर्ष 2015 में खरीदा था। लेकिन इसे उपयोग करने वालों की संख्या बेहद कम होने के कारण इसे 2021 में बंद कर दिया गया।

ऑटो क्रॉप
पहले ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते समय हमें ऑटो क्रॉप का ऑप्शन मिलता था। इस फीचर में ऐप खुद ही किसी फोटो को क्रॉप कर लिया करता था। पर अब इसे हटा दिया गया है। अब यूजर अपने हिसाब से फोटो क्रॉप कर सकते हैं।

फ्लीट
ट्विटर ने फ्लीट के नाम से एक फीचर लॉन्च किया था जहां आप स्टेटस डाल सकते थे, और ये अपने आप 24 घंटों में गायब हो जाता था। लेकिन लॉन्चिंग के आठ महीने बाद ही इसे बंद कर दिया गया।

Also Read : Instagram New Features 2021 : इंस्टाग्राम जल्द जारी करेगा दो नए फीचर्स, बिजनेस अकाउंट होल्डर को होगा लाभ

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

इंडस्ट्री में अपमानित किए जाने पर परेशान हुए Karan Johar, पोस्ट शेयर कर जताया दुख -Indianews
Dehradun News: धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, 3 दिनों में 5 लोगों की मौत, अल्मोडा मंदिर तक फैली आग; कई उड़ानें प्रभावित- indianews
T20 World Cup: वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप पर मंडरा रहा संकट! इस आतंकी संगठन से मिली धमकी-Indianews
Sharmin Segal को Janhvi-Sara के साथ बचपन के दिनों की आई याद, शेयर की पोस्ट -Indianews
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, भारतीय महिला और पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम ने किया क्वालीफाई-Indianews
झारखंड मंत्री के निजी सचिव के घर पर ED की रेड, भारी नकदी बरामद- indianews
‘मामी’ ऐश्वर्या और आराध्या को इग्नोर करती दिखीं Navya Naveli Nanda, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -Indianews
ADVERTISEMENT