Under-19 Asia Cup 2025: 12 दिसंबर से एसीसी अंडर-19 एशिया कप शुरू होगा. इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा. जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला...
Under-19 Asia Cup 2025, IND VS PAK: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 12 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा. अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, मलेशिया, नेपाल और यूएई शामिल हैं. इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई कर रहा है. अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम यूएई पहुंच गई है. इस टीम की कमान आयुष म्हात्रे संभाल रहे हैं, जबकि विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान बनाया गया है.
12 दिसंबर को भारत मेजबान देश यूएई की टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. भारत-पाक के बीच होने वाला मैच हमेशा ही रोमांच से भरा होता है. जानें कब होगा भारत-पाक का मुकाबला…
अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाक के बीच 14 दिसंबर को मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी 10 बजे टॉस होगा. भारत में क्रिकेट फैंस ACC मेन्स U19 एशिया कप 2025 के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
अंडर 19 एशिया कप में कुल 8 टीमें हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में टॉप की दो टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा. बांग्लादेश अंडर-19 की टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. पिछले साल बांग्लादेश अंडर-19 ने फाइनल में इंडिया U19 को हराया था.
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज.
पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, फहम-उल-हक, फरहान यूसुफ, हारून अरशद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, नवीद अहमद खान, शाहजैब खान, तैयब आरिफ, उमर जैब, उस्मान खान.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…