India News (इंडिया न्यूज), IPL  2025: IPL के 18वें सीजन का आगाज हो चुका है। IPL  2025 में अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए है। कल ( 23 मार्च) को IPL  2025 का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। इस मुकाबले को CSK ने अपने कर लिया है। चेन्नई की जीत से ज्यादा इस मुकाबले में मुंबई के 23 साल के प्लेयर की बात हो रही है। जिसने मुकाबले में तहलका मचा दिया।

23 साल के खिलाड़ी ने किया IPL में डेब्यू

बता दें  CSK के खिलाफ बेहद अहम मुकाबले में मुंबई ने केरल के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर को IPL में डेब्यू कराया। इस रिस्ट स्पिन गेंदबाज को स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट सब के तौर पर उतारा गया। रोहित बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद पुथुर को गेंदबाजी में शामिल किया गया।केरल के मलप्पुरम के रहने वाले 23 साल के पुथुर का डेब्यू शानदार रहा। उन्होंने अपने पहले ही IPL मैच में तीन विकेट चटकाए।

घरेलू मैच खेले बिना ही IPL में डेब्यू

पुथुर ने सीनियर लेवल पर कोई घरेलू मैच खेले बिना ही IPL में डेब्यू किया। विग्नेश पुथुर को मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। तब मुंबई अपने 155 रनों का बचाव कर रही थी। बाएं हाथ के इस रिस्ट स्पिनर ने अपने पहले ओवर में CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 53 रनों पर आउट कर दिया। गायकवाड़ ने पुथुर की गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खेला जहां फील्डर पहले से मौजूद था। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में शिवम दुबे को गुगली पर धोखा दिया और तिलक वर्मा ने उनका कैच लपका। इसके बाद उन्होंने दीपक हुड्डा का विकेट लिया, हुड्डा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गए। पुथुर ने हुड्डा के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया।

ऑटो चालक हैं पुथुर के पिता

विग्नेश पुथुर के पिता ऑटो चालक हैं। यह युवा स्पिनर अंडर-14 और अंडर-19 स्तर पर केरल के लिए खेल चुका है। उन्हें पहली बार स्काउट्स में मुंबई इंडियंस ने नोटिस किया था। जब पिछले साल केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिपल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन मैचों में दो विकेट लिए थे। पुथुर ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने पेरिंथलमन्ना में अपने जॉली रोवर्स क्रिकेट क्लब के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद केसीएल टी20 टूर्नामेंट के लिए जगह बनाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें नवंबर 2024 में आईपीएल मेगा नीलामी में साइन किया। विग्नेश पुथुर ने अपने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

13 सालों से अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पा रही है मुंबई

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। इस तरह पिछले 13 सालों से चला आ रहा मुंबई का मिथक भी बरकरार रहा। मुंबई पिछले तेरह सालों से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम रही। इस बार उसे सीएसके ने हराया। मुंबई की ओर से रखे गए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 6 विकेट पर 158 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए जबकि कप्तान गायकवाड़ ने 53 रनों की पारी खेली।

मलाईदार टेक्सचर..एक बार चख लिया तो भूलना हो जाएगा मुश्किल , गुलकंद की खुशबू बनाती है खास

MP Weather News Today: मौसम का बदलता मिजाज, ठंड की हुई वापसी! इन जिलों में बर्फबारी और जमकर बरसेंगे बादल

30mm की पथरी को भी चूरे की तरह बहा देगा ये हरा सा पत्ता…3 दिन में अपना कमाल दिखा उड़ा देगा आपके भी होश!