<

गंभीर-विराट की भिड़ंत से लेकर पोलार्ड-स्टार्क तक.. IPL इतिहास के 5 सबसे खतरनाक झगड़े, गालियां तक डे डाली!

5 Biggest IPL Controversies: आईपीएल इतिहास में कई दिग्गज खिलाड़ियों के बीच झगड़े देखने को मिले हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे. इनमें विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर से लेकर पोलार्ड बनाम स्टार्क तक के विवाद शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद...

5 Biggest IPL Controversies: IPL 2026 के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का सयम बचा है. 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल शुरू हो जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जो एक आईपीएल खिताब के लिए करीब 2 महीने तक जंग करेंगी. ऐसे में इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिलेंगे. अक्सर मैच के दौरान फैंस के साथ ही खिलाड़ियों का भी जोश हाई रहता है. इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें, तो कई बार ऐसा देखा गया है जब मैदान पर ही दो खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई हो. कई बार खिलाड़ियों के बीच की बहस झगड़े में बदल जाती है, जिससे स्थिति बिगड़ने लगती है. विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं. इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों की बात करें, तो कीरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच भी तीखी बहस हो चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद…

विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर

IPL 2013 में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. आरसीबी की ओर से खेलते हुए विराट कोहली आउट हो पवेलियन जा रहे थे. इस दौरान केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मना रहे थे. यह विराट कोहली को पसंद नहीं आया और वो सीधा जाकर खिलाड़ियों से उलझ गए. इस दौरान कोहली और गंभीर के बीच काफी तीखी बहस हुई. विवाद को बढ़ता देख रजत भाटिया ने बीच बचाव करके मामले का शांत कराया. हालांकि फैंस के मन में अभी भी यह घटना एक बुरे खयाल की तरह अपना घर बनाए हुए है.

हरभजन सिंह बनाम श्रीसंत

IPL 2008 में मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह और पंजाब किंग्स के गेंदबाज श्रीसंत के बीच बवाल हो गया था. मैच के दौरान बीच मैदान पर वे दोनों एक-दूसरे से उलझ गए. इस दौरान दोनों की बीच तीखी बहस हुई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. इसी बहस के दौरान हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया. इस घटना के बाद हरभजन सिंह को 11 मैचों के लिए बैन कर दिया गया था. फिलहाल उन दोनों खिलाड़ियों ने इस घटना को भुला दिया है. हरभजन सिंह और श्रीसंत काफी अच्छे दोस्त हैं.

पोलार्ड बनाम स्टार्क

IPL 2014 में मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड और आरसीबी के मिचेल स्टार्क एक-दूसरे से भिड़ गए थे. मिचेल स्टार्क के बाउंसर और स्लेजिंग से पोलार्ड काफी नाराज हो गए थे. इसके चलते उन्होंने अपना बल्ला भी मैदान पर फेंक दिया था. इस विवाद को लेकर कीरोन पोलार्ड 75 फीसदी पर जुर्माना लगाया था, जबकि स्टार्क पर भी 50 फीसदी फाइन लगा था.

शाहरुख खान विवाद

IPL 2012 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बड़ा विवाद हुआ था. KKR के मालिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का स्टेडियम के सिक्योरिटी गार्ड के साथ झगड़ा हो गया था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस विवाद के दौरान शाहरुख खान ने गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी. शाहरुख खान का कहना था कि केकेआर की जीत के बाद वह अपने दोस्तों और बच्चों के साथ मैदान में चले गए थे. इस पर सिक्योरिटी गार्ड विकास दलवी ने उन्हें रोक दिया था. इसको लेकर उन दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी. इस विवाद के बाद शाहरुख खान के स्टेडियम में एंट्री पर बैन लगा दिया गया था.

एमएस धोनी का गुस्सा

IPL 2019 के दौरान फैंस को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का गुस्सा देखने को मिला था. दरअसल, एक मैच के दौरान नो बॉल को लेकर एमएस धोनी काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे. वह डगआउट से सीधे भागकर मैदान पर आ गए थे. धोनी ने अंपायर से काफी तीखी बहस भी की. इस घटना को लेकर धोनी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

OPPO F33 से लेकर Redmi A7 Pro अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 फोन, फीचर्स हैं बेहद कमाल, जानें तारीख और Expected कीमत

Smartphones launching in India next week: अप्रैल का अगला हफ्ता टेक लवर्स के लिए बेहद…

Last Updated: April 11, 2026 13:44:11 IST

क्या आपने देखा ‘Wamiqa Gabbi’ का ये वायरल मोमेंट? फैन ने सरेआम दिया गुलाब तो एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन!

Wamika Gabbi Viral Video 2026: एक्ट्रेस वामिका गब्बी का को हाल ही के एक इवेंट…

Last Updated: April 11, 2026 13:43:31 IST

PBKS vs SRH  Live Streaming: धमाकेदार टक्कर! यहां देखें मैच का पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

PBKS vs SRH  Live Streaming: शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम, सनराइजर्स हैदराबाद…

Last Updated: April 11, 2026 13:40:57 IST

प्यार से तलाक तक… स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा की लव स्टोरी का ‘द एंड’, सिर्फ 4 साल में टूटी शादी

Saweety Boora-Deepak Hooda Divorce: भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक…

Last Updated: April 11, 2026 13:23:43 IST

बच्चों पर रखें पैनी नजर! छत से नीचे गिरी 2 साल की मासूम बच्ची, रो-रोकर हुआ मां-बाप का बुरा हाल, देखें वीडियो!

Viral Video 2026: हाल ही में एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर…

Last Updated: April 11, 2026 13:01:05 IST