<

प्यार से तलाक तक… स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा की लव स्टोरी का ‘द एंड’, सिर्फ 4 साल में टूटी शादी

Saweety Boora-Deepak Hooda Divorce: भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक हुड्डा से तलाक ले लिया है. दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं. उन दोनों ने साल 2022 में शादी रचाई थी. जानें तलाक की वजह...

Saweety Boora and Deepak Hooda Divorce: खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा अलग हो गए हैं. उन दोनों ने हिसार कोर्ट में एक-दूसरे की सहमति से तलाक ले लिया है. इस तलाक के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत हो गया है. बॉक्सर स्वीटी बूरा ने कोर्ट में बताया कि अब वह दीपक हुड्डा के साथ नहीं रह सकती हैं. वहीं, दीपक हुड्डा ने इस विवाद पर कोई बयान नहीं दिया. उन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. स्वीटी बूरा ने पिछले साल दीपक हुड्डा के खिलाफ FIR दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. स्वीटी बूरा का आरोप था कि दीपक हुड्डा ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद से स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा था, जो आखिरकार तलाक के साथ खत्म हुआ.

2022 में की थी शादी

साल 2015 में एक मैराथन के दौरान स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा की मुलाकात हुई थी. पहले दोस्ती हुई और फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद साल 2022 में उन दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद वे दोनों अपने-अपने खेल पर फोकस कर रहे थे. स्वीटी बूरा शादी के बाद बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनीं. फिर फरवरी 2025 से उन दोनों के रिश्ते में दरार शुरू हो गई. उन दोनों को रिश्ता लंबे समय तक विवादों में रहा. स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इसके आधार पर पुलिस ने दीपक हुड्डा के खिलाफ केस भी दर्ज किया था. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पुलिस थाने में ही स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के बीच हाथापाई हो गई थी. लंबे समय तक विवाद के बाद उन दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है.

कौन हैं दीपक हुड्डा?

दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं, जिन्होंने साल 2009 ने अपना करियर शुरू किया था. बाद में वह भारतीय टीम में शामिल हुए और 2016 में साउथ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया. उसी साल कबड्डी विश्व कप में भी स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद साल 2018 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया. फिर साल 2019 में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए साउथ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता. 2020 में दीपक हुड्डा को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

स्वीटी बूरा का करियर

हिसार की रहने वाली स्वीटी बूरा ने बॉक्सिंग में वर्ल्ड विजेता रही हैं. उन्होंने साल 2023 में IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले स्वीटी बूरा ने 2014 वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक भी अपने नाम किया था. स्वीटी बूरा ने अपने बॉक्सिंग करियर में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कई पदक (स्वर्ण और कांस्य) हासिल किए हैं. स्वीटी बूरा को भी खेल में उनके अहम योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार और भीम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST