<

‘सूर्यकुमार यादव पर 500 करोड़ रुपये का मानहानि केस करूंगी’,बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस ने क्यों दी धमकी? पीछे की वजह जान ठनक जाएगा माथा

Suryakumar Yadav: एक्ट्रेस ने कहा कि आम बातचीत को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कई लोग उनसे चैट करते हैं, जिनमें क्रिकेटर और अलग-अलग प्रोफेशन के अविवाहित लोग भी शामिल हैं।

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के फैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज करने के दावे के बाद, खुशी मुखर्जी एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर पर दिए गए अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं. पैपराजी से बात करते हुए खुशी ने कड़ी चेतावनी दी. उन्होने कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव मानहानि का केस हार जाते हैं तो वह उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का केस करेंगी. साथ ही उन्होंने माना कि दोनों ने पहले दोस्त की तरह बात की थी और ये भी कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं था.

‘चैटिंग में कुछ भी गलत नहीं है’

खुशी ने कहा कि आम बातचीत को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि कई लोग उनसे चैट करते हैं जिनमें क्रिकेटर और यहां तक ​​कि अलग-अलग प्रोफेशन के अविवाहित लोग भी शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की मानहानि नहीं कर सकतीं. उन्होने खुद को बहुत नरम दिल वाली बताया. खुशी ने आगे कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि डिफेमेशन केस किसने किया है. उन्होने कहा कि उन्हें अब तक कोई लीगल नोटिस नहीं मिला है.

‘भारतीय कप्तान को बदनाम करने का इरादा नहीं था’

इससे पहले खुशी ने साफ किया था कि उनका कभी भी टी20 के भारतीय कप्तान को बदनाम करने का इरादा नहीं था हालांकि उन्होंने माना कि उनके कमेंट की शायद जरूरत नहीं थी. उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा कि  “मेरे मुंह से बात निकल गई कि हां, बात होती थी, शायद नहीं निकलना चाहिए था.पर उसमें डिफेमेशन वाली कोई बात नहीं थी,”

हालांकि उन्होंने माना कि उन्होंने पहले सूर्यकुमार से बात की थी लेकिन उन्हें बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था. लीगल एक्शन की खबरों पर रिएक्ट करते हुए खुशी ने दोहराया कि उन्हें अब तक कोई डिफेमेशन नोटिस नहीं मिला है. उनके मुताबिक सोशल मीडिया पर बातचीत और टेलीविज़न डिबेट में इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है. उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है, बात होती थी, ठीक है, सच है. बदनामी? नहीं, मुझे कोई बदनामी नहीं मिली है, और मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी भी तरह से उनकी बदनामी की है.”

‘अटेंशन पाने वाले इन्फ्लुएंसर’ की आलोचना की

खुशी ने इस विवाद को हवा देने वालों पर भी निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने कुछ लोगों को मौका परस्त इन्फ्लुएंसर बताया, जो सिर्फ अपनी पहचान बनाने के लिए यह सब कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “कुछ सस्ते से इन्फ्लुएंसर हैं, जो आग तापने आ गए और भौंकने लगे। उन्हें भौंकने दो, बस इतना ही कहूंगी.”

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब खुशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि सूर्यकुमार यादव “उन्हें काफी मैसेज किया करते थे हालांकि उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था. यह बयान वायरल हो गया जिसके बाद विरोध हुआ और फिर फैजान अंसारी ने 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस का ऐलान किया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

. दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…

Last Updated: November 8, 2026 21:16:54 IST

Love Rashifal 09 November 2026: सिंगल को प्रपोज करेगा लव पार्टनर, शादी के लिए कौन बोलेगा ‘हां’ पढ़िये सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल

Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 8, 2026 20:33:10 IST

Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…

Last Updated: November 8, 2026 18:26:43 IST

UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…

Last Updated: November 8, 2026 17:29:29 IST

Kanpur House Roof Collapse: कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Last Updated: November 8, 2026 17:17:31 IST

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: PM मोदी से लेकर पवन सिंह और सोनू सूद तक, अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…

Last Updated: November 8, 2026 15:16:51 IST