Live
Search
Home > क्रिकेट > पहले बिगड़ी तबीयत, फिर घटा वजन… मुंबई में अभिषेक शर्मा के साथ क्या हुआ, जो जाना पड़ा अस्पताल?

पहले बिगड़ी तबीयत, फिर घटा वजन… मुंबई में अभिषेक शर्मा के साथ क्या हुआ, जो जाना पड़ा अस्पताल?

Abhishek Sharma Health: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इंफेक्शन की वजह से जूझ रहे हैं. मुंबई में उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उनका वजन भी कम हो गया था. जानें ताजा अपडेट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-12 14:23:12

Mobile Ads 1x1

Abhishek Sharma Health Update: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इंफेक्शन से जूझ रहे हैं. इसके चलते वे इस मुकाबले से लगभग बाहर हो गए हैं. अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन वह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिषेक शर्मा का वजन भी कम हो गया है. ऐसे में भारत बनाम नामीबिया के मुकाबले में अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है.

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा की बीमार हुए थे. इसके बावजूद अभिषेक मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. फिर वे दूसरी पारी में फील्डिंग करने के लिए भी मैदान पर नहीं आए. भारत बनाम अमेरिका के मैच से एक दिन पहले अभिषेक शर्मा के नेट्स में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे.  ऐसे में आखिर अभिषेक शर्मा के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

अभिषेक शर्मा कैसे हुए बीमार?

टाइम्स ऑफ इंडिया की के अनुसार, अमेरिका के खिलाफ मैच से एक दिन पहले यानी 6 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के बाद अभिषेक शर्मा ने मुंबई में कुछ खा लिया. इसकी वजह से उनका पेट खराब हो गया. अगले मैच मैच से पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, लेकिन फिर भी उन्होंने मैच खेलने का फैसला किया. हालांकि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा कुछ खास योगदान नहीं कर पाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन बढ़ गया. साथ ही तेज बुखार के साथ डिहाइड्रेशन हो गया. शरीर में पानी की कमी होने की वजह से अभिषेक शर्मा का वजन भी कम होने लगा. ऐसे में उन्हें तुरंत नई दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह बुधवार को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं हो पाए.

अस्पताल से मिली छुट्टी

12 फरवरी को भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेलेगी. इस मैच से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया. तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. हालांकि वह नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, ये उनकी फिटनेस के आधार पर तय किया जाएगा. 

संजू सैमसन को मिलेगा मौका

अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो संजू सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड डेब्यू का रास्ता साफ हो जाएगा. अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन भारत के रिजर्व ओपनर के तौर पर पहली पसंद हैं. यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू को ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन अब वह अभिषेक शर्मा की जगह ले सकते हैं. पिछले दो दिनों से संजू सैमसन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खूब पसीना बहा रहे हैं. वह लगातार नेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने लंबे नेट सेशन किए, खासकर बुधवार को संजू ने जसप्रीत बुमराह का सामना किया. ऐसे में माना जा रहा है कि संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > पहले बिगड़ी तबीयत, फिर घटा वजन… मुंबई में अभिषेक शर्मा के साथ क्या हुआ, जो जाना पड़ा अस्पताल?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-12 14:23:12

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS