Abhishek Sharma Statement: भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर लगातार दुसरी बार कब्ज़ा कर लिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार दुसरी बार टी20 विश्व कप जीते हो और यह टीम इंडिया ने कर दिखाया है और शायद ये रिकॉर्ड अब आसानी से कोई टीम नहीं तोड़ पाएगी. पिछले कई मुकाबलों में अभिषेक शर्मा अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे जिसके लिए वो जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने फाइनल में मौका दिया गया और उन्होंने इसे बखूबी अच्छी तरह से भुनाया है. अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया जबकि 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली.
अभिषेक की अर्धशतकीय पारी
अभिषेक शर्मा की प्रदर्शन की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मुकाबले में 52 रनों की शानदार पारी खेली. अभिषेक नई इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के लगाए, और एक विकेट भी चटकाया अभिषेक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बताया कि कैसे वो टूर्नामेंट के दौरान अपने ख़राब प्रदर्शन को देखकर रो पड़े थे. उन्हें खुद पर शक होने लगा था.
मुझे खुद पर शक होने लगा था
अभिषेक ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बताया ‘एक बात जो बिल्कुल साफ थी, मैं इसे पहले भी साझा करना चाहता था, लेकिन आज सबसे अच्छा दिन है. कप्तान और कोच को मुझ पर भरोसा था. यहाँ तक कि मैं खुद पर शक कर रहा था. मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह एक कठिन टूर्नामेंट था. मैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा था और एक-एक मैच करके आगे बढ़ रहा था, लेकिन यह आसान नहीं था. मुझे यह टीम बहुत पसंद है क्योंकि जिस तरह से उन्होंने मेरा साथ दिया. यह मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि पूरे साल मैंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट में मैं वैसा नहीं कर पा रहा था. लेकिन टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया…
मैं टूर्नामेंट के बीच में भावुक हो गया था
अभिषेक आगे बताते हैं ‘मैं टूर्नामेंट के बीच में भावुक हो गया था और कोच और कप्तान से बात करना चाहता था, तब उन्होंने कहा कि ‘तुम हमें बड़े मैच जिताओगे’. कठिन समय में भी दर्शकों ने हमारा बहुत समर्थन किया है.’