<
Categories: खेल

Abhishek Sharma: शेर-ए-पंजाब में अभिषेक शर्मा का जलवा, लगाए इतने छक्के; गिनते रह गए लोग

Sher-e-Punjab T20 League: अभिषेक शर्मा ने जालंधर के खिलाफ पारी की शुरुआत की. उन्होंने 36 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. हालांकि वह सेंचुरी बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने 227.78 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और विरोधी बॉलर्स पर कहर बरपाया.

Abhishek Sharma: शेर-ए-पंजाब T20 लीग शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट में रोज़ाना रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. 1 सितंबर को लीग का पांचवां मैच जालंधर वॉरियर्स और अमृतसर सूरमा के बीच खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार हाफ सेंचुरी बनाई. अमृतसर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने जालंधर के बॉलर्स की जमकर धुनाई की. अभिषेक के साथ नामंधीर ने भी शानदार हाफ सेंचुरी बनाई, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

अभिषेक शर्मा ने किया कमाल

अभिषेक शर्मा ने जालंधर के खिलाफ पारी की शुरुआत की. उन्होंने 36 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. हालांकि वह सेंचुरी बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने 227.78 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और विरोधी बॉलर्स पर कहर बरपाया. नामंधीर ने भी शानदार सेंचुरी पारी खेली, 56 गेंदों में 117 रन बनाए. उन्होंने 208.93 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 7 चौके और 10 छक्के लगाए.

अभिषेक शर्मा ने भी अपने पहले मैच में शानदार हाफ-सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने मोहाली किंग्स के खिलाफ 26 बॉल में 77 रन बनाए थे. हालांकि, अमृतसर इस मैच में हार गया, क्योंकि मोहाली के अनमोलप्रीत सिंह ने 51 बॉल में 133 रन की शानदार सेंचुरी बनाई, जिससे अमृतसर ने अमृतसर को 5 विकेट से हराया.

अभिषेक शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए भी चुना गया है. वह 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए इंडियन टीम में शामिल होंगे. हालांकि, वह उससे पहले ही शानदार फॉर्म में आ गए हैं.

264 रन बनाने के बावजूद हारी टीम

नमंधीर की तूफानी सेंचुरी और अभिषेक शर्मा की धमाकेदार फिफ्टी की मदद से अमृतसर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए. हालांकि, जालंधर ने सिर्फ 16.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. इसकी वजह प्रभसिमरन सिंह रहे. उन्होंने शानदार सेंचुरी लगाई और 19 बॉल बाकी रहते 264 का टारगेट हासिल कर लिया. प्रभसिमरन सिंह ने 47 गेंदों में 125 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 14 चौके और 8 छक्के लगाए और अमृतसर के गेंदबाजों पर कहर बरपाया. उनके साथ अनमोल मल्होत्रा ​​ने भी 23 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video: चोट लगने के बाद भी खेलते रहे यशस्वी जायसवाल; भारत के लाल ने न्यूजीलैंड में किया कमाल; शतक जड़ मचाया धमाल

Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 119 गेंदों पर अपना शतक…

Last Updated: November 3, 2026 09:13:43 IST

Watch Video: ‘हमें बचा लो…’ प्यार के लिए छोड़ा पति का घर, पिता ने जबरन कराई थी बुजुर्ग की शादी; अब लगाई मदद की गुहार

UP Love Affair Viral Video: फतेहपुर की रचना ने परिवार पर नाबालिग उम्र में जबरन…

Last Updated: November 3, 2026 09:07:19 IST

मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का ईरान पर बड़ा हमला! केशम आइलैंड पर बरसाए बम, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

US Strikes On Iran: यूएस हमले के बारे में, ईरानी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने बताया…

Last Updated: November 3, 2026 08:43:14 IST

Faridabad Hotel Murder Case: होटल रूम में 4 घंटे चली मौत मस्ती, फिर बॉयफ्रेंड बन गया हैवान; डेट के बाद शुरू हुआ खूनी खेल

Faridabad Hotel Murder Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ के होटल में 35 साल की चांदनी का…

Last Updated: November 3, 2026 08:42:55 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव? जानें लखनऊ से नोएडा तक आज का ताजा रेट

UP Petrol Diesel Price 3 OCT 2026: उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: November 3, 2026 08:22:30 IST