Abhishek Sharma First Phone: 15 मार्च को BCCI ने दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया. इस समारोह में भारतीय टीम के कई बड़े स्टार खिलाड़ी शामिल हुए. इसी दौरान टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा राज खोला. दरअसल, मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले इस समारोह की मेजबानी कर रहे थे. उन्होंने मंच पर अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को बुलाया था. हर्षा भोगले ने इन सभी खिलाड़ियों से कुछ दिलचस्प सवाल किए. इसी दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा से पूछा कि उनके पास पहला मोबाइल फोन कौन सा था. इस पर अभिषेक शर्मा ने बताया जब वह अंडर-12 या अंडर-14 क्रिकेट खेल रहे थे, तो उस समय उनके पास सैमसंग का मोबाइल था. इसके बाद आगे अभिषेक शर्मा ने बताया कि उस समय में उनके ग्रुप में सिर्फ शुभमन गिल एक ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके पास आईफोन था.
संजू-हार्दिक को कौन सा पहला फो मिला?
हर्षा भोगले ने संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या ने भी उनके पहले मोबाइल के बारे में पूछा. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बताया कि उन्होंने पहली बार मोटोरोला फ्लिप फोन इस्तेमाल किया था. वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी अपना पहला मोबाइल मोटोरोला बताया. हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से भी यही सवाल किया, जिस पर युवा स्टार खिलाड़ी ने बताया कि उनको पहला मोबाइल आईफोन मिला है.
हर्षा भोगले: अभिषेक, तुम्हारा पहला फ़ोन कौन सा था?
अभिषेक शर्मा: वह एक Samsung था। लेकिन मुझे आज भी याद है, Under-12 के दिनों में हमारे ग्रुप में सिर्फ़ शुभमन गिल ही ऐसा लड़का था जिसके पास iPhone था। pic.twitter.com/5IGDMCXfjm
— Vatsala Singh (@_vatsalasingh) March 15, 2026
शुभमन गिल को मिला बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को बीसीसीआई द्वारा खास अवॉर्ड दिया गया. शुभमन गिल को दूसरी बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेंस) चुना गया है. इसके लिए 15 मार्च को बीसीसीआई ने गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस समारोह के दौरान शुभमन गिल ने साल 2027 को लेकर अपना प्लान बताया. भारतीय कप्तान ने कहा कि साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतना उनका सबसे बड़ा टारगेट है. गिल ने कहा कि आखिरी बार हम ट्रॉफी उठाने से एक कदम दूर रह गए थे, लेकिन अब हम अगले टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं.
अभिषेक शर्मा ने हाल में जीता टी वर्ल्ड कप
भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी. अब अभिषेक शर्मा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे.