Abhishek Sharma – 2 keepers chaahiye Arshdeep ke liye
Arshdeep Singh – Why?
Abhishek – Ek behind the stumps aur ek wide ke liye
Arshdeep to Sanju Samson – Sanju bhai, 2 keeper laga le phir? apne paas to hai hi already do 🤣❤️ pic.twitter.com/1L8YbvZwXK
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 6, 2026
23
नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली, लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच एक मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खुद फ्लॉप रहने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को उनकी वाइड गेंदों को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में रोस्ट करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, सेमीफाइनल मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच बातचीत के दौरान अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप सिंह से मजाक करते हुए कहा कि उन्हें गेंदबाजी के लिए दो विकेटकीपर चाहिए. यह सुनकर अर्शदीप थोड़ा हैरान हो गए और उन्होंने पूछा कि आखिर दो विकेटकीपर क्यों चाहिए. इस पर अभिषेक ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, “एक विकेटकीपर तो स्टंप्स के पीछे रहेगा और दूसरा वाइड गेंद पकड़ने के लिए.” अभिषेक की यह बात सुनकर वहां मौजूद खिलाड़ी हंसने लगे.
इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया और संजू सैमसन की तरफ देखकर मजाक में कहा, “संजू भैया, दो विकेटकीपर लगा लेते हैं क्या? हमारे पास तो पहले से ही दो हैं.” अर्शदीप की इस बात पर ड्रेसिंग रूम का माहौल और भी हल्का हो गया और खिलाड़ी ठहाके लगाने लगे. टीम इंडिया में इस तरह की मस्ती और आपसी तालमेल अक्सर देखने को मिलता है.
हालांकि मैदान पर अर्शदीप सिंह टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उन्होंने कई अहम मौकों पर भारत को विकेट दिलाए हैं. लेकिन इस बार उनकी कुछ वाइड गेंदों को लेकर साथी खिलाड़ी मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए. अर्शदीप के प्रदर्शन की बात करें तो सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 4 ओवर में कुल 51 रन दिए. जिसमें 5 वाइड भी शामिल थे. फिलहाल टीम इंडिया की नजर अब फाइनल मुकाबले पर है, जहां खिलाड़ी इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.