Live
Search
Home > खेल > Abhishek Sharma Health Update:अभिषेक शर्मा का वजन हुआ कम, क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच? जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

Abhishek Sharma Health Update:अभिषेक शर्मा का वजन हुआ कम, क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच? जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के लिए खेलना मुश्किल है और उनकी उपलब्धता कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन पर निर्भर करेगी.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-13 10:14:44

Mobile Ads 1x1

Abhishek Sharma Health Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले एक झटका लग सकता है। टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनका खेलना अब भी संदेह में है. नामीबिया के खिलाफ मैच मिस करने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले में मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

25 साल के अभिषेक को तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. उन्हें बुधवार को छुट्टी मिल गई लेकिन वह प्रैक्टिस सेशन के लिए नहीं आए. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक को वेन्यू पर देखा गया था हालांकि उन्होंने ट्रेनिंग नहीं की.

न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक अभिषेक अभी भी थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनके खेलने पर शक है. भारत के इस जबरदस्त ओपनर ने थोड़ा वजन कम हो गया है. पेट के संक्रमण के बाद पूरी तरह फिट होने और ताकत वापस पाने में समय लगता है.

उनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना कोलंबो में होने वाले अभ्यास सत्रों पर निर्भर करेगा. रिपोर्ट के अनुसार अगर वह नेट्स में सामान्य तरीके से लंबे समय तक बल्लेबाजी कर पाए तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. आमतौर पर अभिषेक कई बार बैटिंग करते हैं और तीन घंटे के सेशन में, वह 75 से 90 मिनट के बीच बैटिंग करते हैं.

सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा के बारे में क्या कहा?

नामीबिया के खिलाफ मैच के टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और पूरी तरह फिट होने में उन्हें एक या दो गेम लग सकते हैं.

भारतीय कप्तान ने कहा “अभिषेक अभी भी ठीक नहीं हैं उन्हें एक या दो गेम लग सकते हैं,” उन्होंने इतने संकेत दिए कि अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ गेम में खेलना संदिग्ध हो सकता है. इससे पहले अभिषेक USA के खिलाफ मैच में 100 परसेंट फिट नहीं थेसऔर मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई. वह पहली ही गेंद पर डक पर आउट हो गए हालांकि वह बाकी मैच में फील्ड पर नहीं उतरे और संजू सैमसन ने उनकी जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर फील्डिंग की.

भारत की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने गुरुवार को नामीबिया को 93 रन से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. मेजबान टीम ने हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की हाफ सेंचुरी की बदौलत 20 ओवर में 209/9 का स्कोर बनाया.

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लेकर भारत को नामीबिया को 116 रन पर समेटने में मदद की.

MORE NEWS

Home > खेल > Abhishek Sharma Health Update:अभिषेक शर्मा का वजन हुआ कम, क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच? जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-13 10:14:44

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS