<

T20 World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी! बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया अपडेट

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. खासकर अभिषेक शर्मा को ड्रॉप किए जाने को लेकर चर्चा चल रही है.

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की शुरुआत काफी खराब रही है. टूर्नामेंट में लगातार 3 मैचों में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि अभिषेक शर्मा को विश्व कप के सुपर-8 राउंड में ड्रॉप किया जा सकता है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है. कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को खिलाया जाए. हालांकि इस बीच भारतीय टीम के मैनेजमेंट का बयान आया है, जिसमें कहा गया कि उन्हें अब भी अभिषेक शर्मा पर भरोसा हुआ है. टीम इंडिया का बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि  ड्रेसिंग रूम में अभिषेक शर्मा को बाहर करने पर कोई चर्चा नहीं हुई. कोच ने कहा कि अभिषेक शर्मा नेट्स में गेंद को अच्छे से हिट कर रहे हैं. हमें भरोसा है कि वह अच्छा करेंगे. बता दें कि भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

बॉलिंग कोच मे अभिषेक पर जताया भरोसा

भारतीय टीम के बॉलिंग कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी है. इस टूर्नामेंट में अच्छी बात रही है कि अभी तक कुछ खिलाड़ी आगे आए हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा उतने रन नहीं बना पाया है, जितना वह बनाना चाहता था. मोर्ने मोर्कल ने आगे कहा कि अब हम वर्ल्ड कप के एक बहुत ही अहम दौर में जा रहे हैं. मुझे पूरा यकीन है कि वह (अभिषेक शर्मा) न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि मैच देखने वाले दर्शकों के लिए भी अच्छा परफॉर्मेंस करेगा. वह नेट्स में गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा है. यह सिर्फ शुरुआत करने और अपनी पारी बनाने के बारे में है.

अभिषेक शर्मा ने लगाई डक की हैट्रिक

बता दें कि अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके पहले टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा ने यूएसए के खिलाफ अपना मुकाबला खेला था, जिसमें गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. इसके बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे.

22 फरवरी को भारत-साउथ अफ्रीका का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी को होगा. भारतीय टीम 22 फरवरी से अगले राउंड की शुरुआत करेगी. भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) खेलेगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है. हालांकि अभिषेक शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST