<

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा से लेकर अर्शदीप सिंह तक… जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की जीत के 5 ‘हीरो’, देखें कौन-कौन शामिल?

IND vs ZIM: भारत के लिए सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो गई है. भारतीय टीम सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को हरा दिया है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने सुपर-8 के अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक लगाया. इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छा योगदान दिया, जिसके दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि जिम्बाब्वे मैच हार गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे में आइए जानते हैं भारत की जीत के 5 हीरो…

अभिषेक शर्मा

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपना फॉर्म का वापस हासिल कर लिया है. अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों पर 55 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के आए. यह टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का पहला अर्धशतक है. इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 4 पारियों में सिर्फ 15 रन बनाए थे. इस दौरान अभिषेक शर्मा 3 बार डक पर आउट हुए थे. ऐसे में नॉकआउट मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा का फॉर्म में वापस आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है.

हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की. हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली. इस दौरान हार्दिक के बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के आए.

अर्शदीप सिंह

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में भी अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए. उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (31), रायन बर्ल (0) और टोनी मुनयोंगा (11) को आउट किया. अर्शदीप सिंह अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन खर्च किए.

तिलक वर्मा

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने भी इस मुकाबले में अपने फॉर्म को वापस हासिल करते हुए बेहतरीन पारी खेली. तिलक वर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों पर 275 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए. इस दौरान तिलक के बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के आए. 

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) यादव ने भी इस मुकाबले में छोटी असरदार पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों पर 33 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के आए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:26:48 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST

चोरी हुई स्कूटी का कटा चालान, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर! पीड़ित बोला- अब तो पकड़ लो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 11:00:11 IST

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST