Live
Search
Home > क्रिकेट > भारत के नंबर 1 बैटर–बॉलर ने बढ़ाई टेंशन! एक का बल्ला रहा खामोश, तो दूसरे ने खूब लुटाए रन

भारत के नंबर 1 बैटर–बॉलर ने बढ़ाई टेंशन! एक का बल्ला रहा खामोश, तो दूसरे ने खूब लुटाए रन

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में फीका रहा. दोनों की टी20 रैंकिंग नंबर 1 है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 6, 2026 17:43:20 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के दो अहम खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन इस बड़े मैच में फीका रहा, जिसने टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा दी है.
 
टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में खराब फॉर्म में चल रहे टी20 क्रिकेट के नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा से सेमीफाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दबाव भरे मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा. अभिषेक शुरुआत से ही लय में नजर नहीं आए और बड़ी पारी खेलने से पहले ही अपना विकेट गंवा बैठे. वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. टी20 जैसे फॉर्मेट में टॉप ऑर्डर का जल्दी आउट होना टीम पर अतिरिक्त दबाव डाल देता है और यही इस मैच में भी देखने को मिला.

वरुण ने जमकर लुटाए रन

दूसरी ओर टीम के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ कहे जाने वाले और टी20 क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर रन बनाए. वरुण ने अपने चार ओवर के स्पेल में जमकर 64 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सके. उनकी गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया और भारतीय गेंदबाजी पर दबाव बना दिया.
 
अगले मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी

हालांकि क्रिकेट में एक मैच से किसी खिलाड़ी को आंकना सही नहीं माना जाता. अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती दोनों ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और पहले भी कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर चुके हैं. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि फाइनल में ये दोनों खिलाड़ी फिर से अपनी लय हासिल करेंगे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे.

MORE NEWS