<

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी देख कांपा पाकिस्तान, क्या खेलेंगे भारत-पाक का ‘महामुकाबला’?

IND vs PAK: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे. इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को ही अपडेट दे दिया था. शनिवार को अभिषेक शर्मा ने नेट्स में धुआंधार बल्लेबाजी की. देखें वीडियो...

Abhishek Sharma Fitness Update: रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर चल रहा सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है. अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. पेट में इंफेक्शन होने की वजह से अभिषेक शर्मा 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे. इसके चलते अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी. संजू ने 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस दौरान अभिषेक शर्मा अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं.

अभिषेक शर्मा ने नेट में बरसाए छक्के

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया शुक्रवार को ही कोलंबो पहुंच गई थी. शनिवार को भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने कोलंबो के मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नेट्स में छक्के-चौके बरसाते दिखाई दिए. ट्रेनिंग के दौरान अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट और कंफर्टेबल दिखाई दिए. अभिषेक शर्मा ने खासकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की. उन्होंने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार स्पिन गेंदबाजों का सामना किया. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने मैदान के कोने-कोने में लंबे-लंबे छक्के लगाए. उनकी ट्रेनिंग सेशन के वीडियो और फोटोज भी भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

कप्तान सूर्या ने किया था कंफर्म

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को अभिषेक शर्मा को लेकर अपडेट दिया था. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा मैच खेलें, तो उन्हें खिला देते हैं. दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में खेलें, क्योंकि वे बेस्ट के सामने खेलना चाहते हैं. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इशारों-इशारों में कंफर्म कर दिया कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने जरूर उतरेंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…

Last Updated: November 12, 2026 12:19:55 IST

IPL 2027: क्या दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं अक्षर पटेल? ऋषभ पंत और केएल राहुल के नाम चर्चा में

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…

Last Updated: November 12, 2026 12:15:24 IST

मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद Aayush Wellness के शेयरों में करीब 7% की तेजी

FY27 की पहली छमाही में कंपनी की Consolidated Income 70.62 करोड़ रुपये और Net Profit…

Last Updated: November 12, 2026 12:07:09 IST

Pakistan: सोने की खदान के चक्कर में पाकिस्तान में खूनी खेल! 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत, आखिर कौन कर रहा है हमला?

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से…

Last Updated: November 12, 2026 12:00:58 IST

UP-बिहार की शादियों में धूम मचाता है ये ठेठ देहाती गाना, ढोलक की थाप पर दहेज को लेकर महिलाएं देती हैं धमकी

Evergreen Song: UP-बिहार में शादी के मौके पर ढोलक पर काफी गाने बजाए जाते हैं.…

Last Updated: November 12, 2026 11:52:36 IST