Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से लौट रही पुलिस टीम पर हमला हुआ. इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत और 18 चरमपंथियों के मारे जाने की खबर है.
Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोने के अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद बड़ा हमला हुआ है. कोहाट जिले में अभियान से लौट रही पुलिस टीम को चरमपंथियों ने निशाना बनाया. इस हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि जवाबी कार्रवाई में 18 चरमपंथी मारे गए. मरने वालों में डीएसपी रैंक के अधिकारी हैदर जमान भी शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कोहाट शहर के पास दराबुकच इलाके में अवैध सोने के खनन में शामिल लोगों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया था. पुलिस के अनुसार, अभियान पूरा करने के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 18 चरमपंथी मारे गए.
कोहाट पुलिस प्रवक्ता नोमान जेब ने BBC उर्दू को बताया कि इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई. इनमें डीएसपी हैदर जमान भी शामिल थे. कोहाट अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ताहिर के मुताबिक, अस्पताल में 10 पुलिसकर्मियों के शव और 10 घायल लोगों को लाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर थी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पेशावर भेजा गया. बाकी आठ घायलों का इलाज कोहाट अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद नोमान जेब ने बताया कि हमलावरों ने पुलिस टीम पर लगातार गोलियां चलाईं. इस दौरान पुलिस की पांच गाड़ियों में भी आग लगा दी गई. पुलिस ने घटना के लिए आपराधिक तत्वों और चरमपंथियों के बीच कथित गठजोड़ को जिम्मेदार बताया है. खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के मुताबिक, 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति काफी अस्थिर रही. इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा और कबायली इलाकों में चरमपंथी गतिविधियों में तेजी देखी गई. गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा में 11 अक्टूबर से गवर्नर शासन और आपातकाल लागू है. केंद्र सरकार ने राज्य की तत्कालीन PTI सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में जानबूझकर दूरी बनाने का आरोप लगाया था.
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…
FY27 की पहली छमाही में कंपनी की Consolidated Income 70.62 करोड़ रुपये और Net Profit…
Tata Power ने Sanjay Banga को नया CEO और MD नियुक्त किया है. वह मई…
Evergreen Song: UP-बिहार में शादी के मौके पर ढोलक पर काफी गाने बजाए जाते हैं.…
Cupid के शेयर 8% चढ़कर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे. Q2 में मुनाफा 133%…
Caught On CCTV: लखनऊ के रहीमाबाद थाने के सिपाही प्रेम नारायण पर मुकदमा दर्ज कराने…